फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two sister dead for accident to truck

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो बहनों की मौत

Tue, 08 Dec 2020 07:20 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
Two sister dead for accident to truck
चिरगांव (झांसी)। झांसी-कानपुर हाईवे पर बरल बाईपास तिराहे के पास मंगलवार को दोपहर दो बजे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दो बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों अपने चाचा के साथ बाइक से सेमरी गांव से चिरगांव खरीदारी करने के लिए आ रही थीं। हादसे में चाचा को कोई चोट नहीं आई है। हादसे के बाद कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रक समेत चालक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

सेमरी निवासी भारत सिंह की बेटी रितु (22) की शादी 30 नवंबर को झांसी के पास एक गांव में हुई थी। सोमवार को वह अपनी ससुराल से गांव आई थी। मंगलवार की दोपहर में वह अपने चाचा श्रीकांत और बहन राखी (30) के साथ बाइक से चिरगांव खरीदारी करने के लिए आ रही थी। दोपहर में दो बजे के करीब बरल बाईपास तिराहे के पास मोंठ की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों बहनें सड़क पर गिर गईं और ट्रक का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चाचा के दूसरी तरफ गिरने से उनको चोट नहीं लगी। हादसे के बाद चालक ने ट्रक किनारे कर रोक दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक को थाने में खड़ा कराकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शादी के आठ दिन बाद ही रितु की चली गई जान
चिरगांव। सेमरी गांव निवासी भारत सिंह ने अपनी छोटी बेटी रितु (22) की 30 नवंबर को ही झांसी के एक गांव में शादी की थी। उसे हंसी खुशी विदा किया गया था। शादी की वजह से अभी भी कई रिश्तेदार घर पर ही हैं। बहन की शादी में ही रेखा पत्नी राहुल दिगारा स्थित अपनी ससुराल से आई थी। सोमवार को रितु अपनी ससुराल से लौट कर आई थी। अभी शादी की मेहंदी तक नहीं छूटी की उसकी मौत हो गई। घरवालों का रो रोकर बुरा हाल है। वह यही कह रहे हैं कि अभी तो उसे हंसी खुशी लाल जोड़े में विदा किया था। क्या पता था कि आठ दिन बाद ही उसे कफन में ही विदा करना पड़ेगा। उसके पति और ससुरालवालों का भी रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed