फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two SHOs fell for non-disclosure of murders

हत्याओं का खुलासा न होने पर आखिरकार गिरी दो थानेदारों पर गाज

Sat, 30 Oct 2021 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Two SHOs fell for non-disclosure of murders
झांसी। पिछले माह जनपद में हुई हत्याओं का खुलासा न होने पर आखिरकार दो थानेदारों के ऊपर गाज गिर ही गई। एसएसपी शिवहरि मीना ने प्रेमनगर एवं टोड़ीफतेहपुर के थानेदारों को हटाकर उनके खिलाफ विभागीय जांच आरंभ करने के निर्देश दिए हैं। दोनों थानों में नए थानेदारों की तैनाती भी कर दी गई है।
विज्ञापन

थाना प्रेमनगर के सिद्ध की टोरिया इलाके में 30 सितंबर की रात डेयरी संचालक बलवीर यादव एवं उसकी पत्नी अंजू की कुल्हाड़ी से रात में सोते समय निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी गई थी। उसके बाद से हत्यारे पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहे हैं। इसी तरह दो अक्तूबर को थाना टोड़ीफतेहपुर के बिजौरा इलाके में पत्नी के सामने उसके पति लोकेंद्र पटेल की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना स्थल पर ही लोकेंद्र की मौत हो गई थी। हत्यारे मौके से फरार हो गए। करीब एक माह बाद भी इसका खुलासा न होने से पुलिस की जमकर किरकिरी हो रही थी।
विज्ञापन

खुलासा न होने पर एसएसपी ने थानेदारों को लापरवाह मानते हुए उनको तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। प्रेमनगर इंस्पेक्टर को हटाकर मोंठ भेज दिया गया उनकी जगह जेपी पाल को तैनाती दी गई है। टोड़ीफतेहपुर इंस्पेक्टर को हटाकर उनकी जगह पप्पू सिंह को भेजा गया है। एसएसपी शिवहरि मीना के मुताबिक दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी कराई जा रही है। इसके अलावा बड़ागांव, सकरार एवं गुरसराय थाना प्रभारियों को चेतावनी देते हुए जल्द ही अपने यहां घटित घटनाओं का खुलासा करने का अल्टीमेटम दिया गया है। गुरसराय इलाके के मोदी चौराहा के पास पच्चीसा इलाका निवासी नरेश सोनी के पुत्र राहुल सोनी की अज्ञात बदमाशों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। इसका भी अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed