{"_id":"65cbbd8f4cade649f60bd424","slug":"two-people-riding-a-bike-were-crushed-by-a-truck-on-the-highway-died-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-262286-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: हाईवे पर बाइक सवार दो लोगों को ट्रक ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: हाईवे पर बाइक सवार दो लोगों को ट्रक ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी-खजुराहे हाईवे पर ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत हो गई। डिवाइडर पार करते समय दोनों हादसे का शिकार हुए। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों के हवाले कर दिए गए।
बड़ागांव थाना इलाके के शंकरगढ़ निवासी अतर सिंह राजपूत (50) खेतीबाड़ी करते थे। खेत पर काम न होने पर वह मजदूरी करने चले जाते थे। सोमवार को भी ओरछा तिगैला पर मजदूरी करने गए थे। उनके साथ गांव का ही युवक अर्जुन अहिरवार (25) भी मजदूरी करने गया हुआ था। वहां से वे दोनों बाइक पर सवार होकर रात तकरीबन बारह बजे अपने घर की ओर लौट रहे थे। झांसी-खजुराहो हाईवे पर बने ओवरब्रिज से उतरकर वे सड़क के दूसरी ओर जाने के लिए डिवाइडर पार कर रहे थे। इसी दरम्यान सड़क से गुजर रहे डस्ट से भरे एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी हिमांशु श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। टक्कर मारने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। घटना की पड़ताल की जा रही है। वहीं, एक साथ दो लोगों की मौत से ग्राम शंकरगढ़ का माहौल गमगीन बना हुआ है। परिवार के लोगों का भी रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।