फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two people injured in axe attack due to enmity

Jhansi News: रंजिश को लेकर कुल्हाड़ी से किया हमला, दो लोग जख्मी

Thu, 05 Jun 2025 01:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Two people injured in axe attack due to enmity
फोटो घायल अशोक व जितेंद्र
मऊरानीपुर। जमीन के बंटवारे की रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष के कुल्हाड़ी से सिर पर वार करने से दो लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। लाडगंज रानीपुर निवासी जगदीश ने बताया कि सुबह 7 बजे पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति मेरे घर के सामने बने कुएं में कूड़ा डालने लगा। जब उसे मना किया तो वह आक्रोशित होकर गाली गलौज करने लगे। मना किया तो उसके घर के अन्य लोग आ गए और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इसी बीच विपक्षियों ने अचानक मेरे भतीजे अशोक व जितेंद्र के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची ने घायल अवस्था में जितेंद्र व अशोक को उपचार के लिए मऊरानीपुर अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को झांसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं, लाड़गंज रानीपुर निवासी हरनारायण कुशवाहा ने कोतवाली पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि पुत्र कुआं में माता रानी की पूजा की सामग्री विसर्जन करने गया था। तभी विपक्षियों ने एक राय होकर लाठी डंडे से झगड़ा करना शुरू कर दिया। बेटे के साथ मारपीट करने लगे जब मेरी पत्नी ने अपने बच्चे को पीटते देखा और मुझे आवाज लगाई तो हम दोनों अपने बच्चे को बचाने गए तो दबंगों ने मेरी पत्नी और मेरे साथ भी बेरहमी से मारपीट कर दी। जिससे हम लोग घायल हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई कोतवाली पुलिस ने लालगंज रानीपुर निवासी खेमदास, जगदीश, अशोक व कैलाश के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

फोटो घायल अशोक व जितेंद्र

फोटो घायल अशोक व जितेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed