फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   two people died for cold

ठंड से एक किसान समेत दो लोगों की मौत

Sun, 29 Dec 2019 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
two people died for cold
झांसी। रात को भीषण ठंड के बीच अन्ना पशुओं से फसल की रखवाली करते वक्त एक किसान की हालत बिगड़ गई जिसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं एक बुजुर्ग की प्लेटफार्म संख्या दो पर मौत हो गई। वह अपने साथियों के साथ स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस से झांसी पहुंचा था। वहीं कई लोगों की ठंड से हालत बिगड़ गई जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन

महोबा जनपद के थाना करहला कलां स्थित नथूपुरा गांव निवासी राजेश कुमार (31) पेशे से किसान था। परिवार वालों ने बताया कि 25 दिसंबर की रात को वह खेत की रखवाली कर रहा था। इसी बीच अचानक उसकी कंपकंपी छूटने लगी। हालत बिगड़ने पर परिवार वाले उसे लेकर महोबा के जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से बेहतर उपचार के लिए झांसी के मेडिकल कालेज को रेफर कर दिया गया था। शनिवार को मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान राजेश की मौत हो गई। वहीं पुखरायां निवासी बच्ची लाल (58) की भी ठंड लगने से मौत हो गई। पुखरायां निवासी बच्चीलाल भिक्षुक था। चार-पांच दिन पहले वह अपने भाई आजाद सिंह, साला हरनाम, बहनोई रामचंद्र व अन्य रिश्तेदारों के साथ ग्वालियर गया था। शुक्रवार दोपहर वह ग्वालियर स्टेशन से स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में सवार होकर झांसी पहुंचा। यहां उतरकर सभी ने खाना खाया। बच्ची लाल पानी पीते ही अचानक बेहोश हो गए। खबर मिलते ही रेलवे चिकित्सक ने मौके पर जांच कर मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवोें को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed