{"_id":"66549de0440fc061530d57ec","slug":"two-passengers-assaulted-attendant-in-ac-coach-in-samparkkranti-express-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: संपर्कक्रांति में कोच अटेंडर से दो यात्रियों ने की मारपीट, जनरल टिकट लेकर AC में यात्रा करने पर हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: संपर्कक्रांति में कोच अटेंडर से दो यात्रियों ने की मारपीट, जनरल टिकट लेकर AC में यात्रा करने पर हुआ विवाद
Mon, 27 May 2024 08:21 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 27 May 2024 08:21 PM IST
सार
संपर्कक्रांति एक्सप्रेस में दो यात्रियों ने एसी कोच में अटेंडर के साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि दोनों यात्री जनरल की टिकट लेकर एसी में यात्रा कर रहे थे। हालांकि सूचना के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
घायल अटेंडर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मानिकपुर से चलकर हजरत निजामुद्दीन जाने वाली संपर्कक्रांति एक्सप्रेस में दो यात्रियों ने एसी कोच में अटेंडर के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। टिकट कलेक्टर (टीसी) की सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। घायल अटेंडर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, संपर्कक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में महोबा रेलवे स्टेशन से रोहित सिंह और सत्यम सिंह निवासीगण जनपद बांदा हजरत निजामुद्दीन के लिए सवार हुए। आरोप है कि दोनों यात्री जनरल बोगी का टिकट लिए थे और एसी कोच में यात्रा करने लगे। जब अटेंडर रमाकांत गुप्ता ने उन्हें एसी कोच से उतरकर जनरल डिब्बे में यात्रा करने की बात कही तो दोनों भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए अटेंडर के साथ मारपीट कर दी। इससे बोगी में अफरा-तफरी मच गई। एसी कोच में तैनात अटेंडर का आरोप है कि दोनों यात्री शराब के नशे में थे। घटना की सूचना तत्काल टिकट कलेक्टर को दी गई।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम में सूचना के बाद पहुंची महोबा जीआरपी पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। गंभीर रूप से घायल अटेंडर को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अटेंडर की आंख और सिर में गंभीर चोट आई है, जिसका इलाज चल रहा है। जीआरपी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन