फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two parties clash over minor dispute, two injured due to knife attack

Jhansi News: मामूली विवाद में दो पक्ष भिड़े, चाकू लगने से दो घायल

Fri, 02 Feb 2024 02:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Two parties clash over minor dispute, two injured due to knife attack
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बृहस्पतिवार की शाम शहर कोतवाली इलाके में दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान चाकू लगने से एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
अलीगोल खिड़की निवासी हारुल के साले का बृहस्पतिवार को दिन में निकाह था। शाम को हारुल का बेटा हाथ ठेले पर रखकर स्पीकर वापस करने उनाव गेट गया हुआ था। वहां से वह ठेला लेकर वापस लौट रहा था। आगे चल रहे ऑटो के अचानक ब्रेक लगाने की वजह से उसे भी अपना ठेला रोकना पड़ा। इससे उसके पीछे सब्जी का ठेला लेकर आ रहा मुहल्ले में रहने वाला सादिक उससे टकरा गया। इस पर दोनों के बीच गाली-गलौज हो गई। आरोप है कि इसके बाद सादिक घर पर पहुंच गया और बेटे के साथ मारपीट करने लगा। बीच बचाव करने आई हारुल की पत्नी सीमा और भाई समीर पर चाकू से हमला बोल दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने इसकी सूचना थाना कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। घायलों का जिला अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed