फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   two old men ded in train accident

एक बुुजुर्ग की ट्रेन से गिरकर तो दूसरे की चपेट में आकर मौत

Tue, 17 Sep 2019 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
two old men ded in train accident
एक बुुजुर्ग की ट्रेन से गिरकर तो दूसरे की चपेट में आकर मौत
विज्ञापन

झांसी। भोपाल किसान रैली में शामिल होने के बाद गलत ट्रेन पर बैठकर झांसी आए वृद्ध की पारीछा के पास ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। जबकि सदर बाजार थाना क्षेत्र के खिरकपट्टी में रहने वाले एक बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से जान चली गई। छिंदवाड़ा के उमरेठ थाना क्षेत्र के चोपन गांव निवासी मंशाराम (60) पुत्र अमर सिंह नौ सितंबर को घर से भोपाल में आयोजित किसान रैली में शामिल होने के लिए निकले थे। रविवार को उनका शव बड़ागांव क्षेत्र के पारीछा के निकट पटरियों के पास मिला। बताया जाता है कि ट्रेन से गिरने पर उनकी मौत हुई है। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। जीआरपी को मंशाराम के कपड़ों से उनका मतदाता पहचानपत्र मिला जिसकी मदद से परिजनों से संपर्क किया गया। सोमवार को उनका पुत्र संतोष, पुत्री रामवती व अन्य परिजन झांसी आ गए। पोस्टमार्टम हाउस में संतोष ने बताया कि हो सकता है कि वह गलत ट्रेन में बैठकर यहां तक आ गए हों और गिरने से उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर छिंदवाड़ा के लिए रवाना हो गए। इधर, सदर बाजार के खिरकपट्टी निवासी 85 वर्षीय रामचरण अहिरवार सोमवार की सुबह घर से टहलने निकले थे। इसी बीच वह खिरकपट्टी क्रासिंग के पास ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर लगने पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed