{"_id":"6311035b8f9bf75fd92c91bc","slug":"two-officers-of-the-corporation-clashed-over-the-appointment-file-of-cleaning-workers-jhansi-news-jhs22790208","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मियों की नियुक्ति फाइल को लेकर भिड़े निगम के दो अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मियों की नियुक्ति फाइल को लेकर भिड़े निगम के दो अफसर
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम में सफाई कर्मियों की नियुक्ति मामले की एक फाइल को लेकर मुख्य लेखा परीक्षक एवं जोनल सेनेटरी आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर तू-तू-मैं-मैं हुई। प्रत्यक्षदर्शियोें का कहना है कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया लेकिन, वहां मौजूद लोगों के बीच-बचाव करने से किसी तरह मामला शांत हुआ। उधर, विवाद के बाद मुख्य लेखा परीक्षक अचानक अवकाश पर चले गए हैं। मामले की शिकायत नगर आयुक्त से भी हुई है।
सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति संबंधी कुछ मामलों की जांच चल रही है। इसी एक मामले से संबंधित फाइल पर मुख्य लेखा परीक्षक अशोक यादव ने टिप्पणी लगाकर उसे भेज दिया। जोनल सेनेटरी अधिकारी रवि निरंजन इस पर चर्चा के लिए लेखा परीक्षक के पास पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि फाइल की नोटिंग को लेकर दोनोें के बीच विवाद होने लगा। दोनों ही एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे। आरोप-प्रत्यारोप के बीच मामला गरमा गया। मामला हाथापाई तक आ गया लेकिन, वहां मौजूद कुछ लोगों के बीच बचाव करने से मामला किसी तरह शांत हुआ। उधर, जोनल सेनेटरी अधिकारी रवि निरंजन के रवैये से नाराज मुख्य नगर लेखा परीक्षक अवकाश पर चले गए। इस मामले की शिकायत नगर आयुक्त पुलकित गर्ग तक भी पहुुंच गई। उधर, मुख्य लेखा परीक्षक अशोक यादव का कहना है बातचीत के दौरान जोनल सेनेटरी अधिकारी काफी उग्र हो गए थे। समझाने के बाद भी वह शांत नहीं हो रहे थे वहीं, रवि निरंजन ने इस तरह के विवाद से इंकार किया है। इस मामले की शिकायत नगर आयुक्त तक भी पहुंची है।
मुख्य लेखा परीक्षक एवं जोनल सेनेटरी अधिकारी के बीच एक फाइल को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों को बुलाया गया है।
मोहम्मद कमर
अपर नगर आयुक्त