{"_id":"60fc64a88ebc3e581023513c","slug":"two-of-the-oxygen-plant-the-hospitals-will-have-a-mock-drill-on-august-5-jhansi-news-jhs2003146159","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन प्लांट की दो, अस्पतालों की पांच अगस्त को होगी मॉक ड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन प्लांट की दो, अस्पतालों की पांच अगस्त को होगी मॉक ड्रिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। ऑक्सीजन प्लांट की दो और मंडल के सभी जिला अस्पतालों की पांच अगस्त को मॉक ड्रिल होगी। जिला अस्पताल के निर्देश के दौरान मंडलायुक्त ने ये निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं की भी जांच-पड़ताल की।
कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए चल रही तैयारियों का जायजा लेने शनिवार को मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय ने जिला अस्पताल पहुंचे। यहां ऑक्सीजन प्लांट निर्माण तथा पिक्कू वार्ड को देखा। सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने मंडल में क्रियाशील पांच ऑक्सीजन प्लांट की मॉक ड्रिल दो अगस्त को होगी। ताकि, कोई कमी हो तो समय रहते ठीक हो जाए। उस समय सीडीओ को उपस्थित रहने के निर्देश दिए। मॉक ड्रिल के बाद सीएमएस प्लांट संचालन में किसी भी तरह की समस्या नहीं होने का प्रमाणपत्र देंगे। संभावित तीसरी लहर में तैयार पिक्कू वार्ड की क्रियाशीलता जांच के लिए भी मॉक ड्रिल करने के निर्देश दिए। इस दौरान बेड पर बच्चों को लिटाकर ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी। देखा जाएगा कि ऑक्सीजन में कोई समस्या तो नहीं है। वहीं, मंडल के सभी जिला अस्पतालों में एक-साथ पांच अगस्त को मॉक ड्रिल होगी। समस्या मिली तो तीन दिन में दूर की जाएगी। इस दौरान आवश्यक उपकरणों जैसे एचएफएनओ, वाई पैप व अन्य की क्रियाशीलता देखी जाएगी। आयुक्त ने महिला चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया और अस्पताल परिसर में पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाने के निर्देश दिए, ताकि आम जनता को स्वास्थ्य परक संदेश मिलते रहें। इस दौरान सीडीओ शैलेष कुमार, एडी हेल्थ डॉ. अल्पना बरतारिया, मंडलीय परियोजना प्रबंधक आनंद चौबे मौजूद रहे।