{"_id":"6a55517019fe129bc2062ae9","slug":"two-nursing-homes-were-running-on-one-registration-cmo-cancelled-the-license-jhansi-news-c-11-jhs1019-834282-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: एक पंजीकरण पर चल रहे थे दो नर्सिंगहोम, सीएमओ ने निरस्त किया लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: एक पंजीकरण पर चल रहे थे दो नर्सिंगहोम, सीएमओ ने निरस्त किया लाइसेंस
Tue, 14 Jul 2026 02:28 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
झांसी। मेडिकल कॉलेज के पास मयूर विहार कॉलोनी में एक ही पंजीकरण के आधार पर दो नर्सिंगहोम संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को गोपनीय सूचना पर छापे मारे तो एक ही भवन के अलग-अलग ब्लॉक में दो नर्सिंगहोम संचालित मिले। संचालक आवश्यक वैधानिक दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने नर्सिंगहोम का पंजीकरण तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार करीब 10 दिन पहले स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि मयूर विहार कॉलोनी की एक इमारत में दो नर्सिंगहोम संचालित किए जा रहे हैं। प्रारंभिक स्तर पर गोपनीय जांच कराई गई। शिकायत सही मिलने पर सोमवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. आशीष अग्निहोत्री टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में इमारत के अलग-अलग ब्लॉक में चिराग और जेसीएच नाम से दो नर्सिंगहोम संचालित मिले। हालांकि पंजीयन 20 बेड के चिराग जेसीएच हाॅस्पिटल के नाम कराया गया था।
निरीक्षण के दौरान दोनों नर्सिंगहोम में कई अनियमितताएं मिलीं। टीम ने संचालकों से पंजीकरण, चिकित्सा प्रदूषण नियंत्रण समिति (एमपीसीसी), उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) तथा अग्निशमन विभाग की अनापत्ति प्रमाणपत्र (फायर एनओसी) सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज मांगे लेकिन वे उन्हें प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद डिप्टी सीएमओ ने अपनी जांच रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
एक ही पंजीकरण पर भवन के दो अलग-अलग ब्लॉक में नर्सिंगहोम संचालित किए जा रहे थे। संचालक आवश्यक वैधानिक दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं करा सके। गंभीर अनियमितताओं के चलते नर्सिंगहोम का पंजीकरण तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया। - डॉ. शिशिर पुरी, सीएमओ