फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two more escalators available at Jhansi Junction

Jhansi News: झांसी जंक्शन पर दो और एस्केलेटर की सुविधा

Fri, 11 Jul 2025 03:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 03:46 AM IST
विज्ञापन
Two more escalators available at Jhansi Junction

विज्ञापन
झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए दो नई स्वचालित सीढि़यां (स्केलेटर) लगाए गए हैं। अब जंक्शन पर सात एस्केलेटर हो गए हैं। वहीं, स्टेशन पर जल्द ही दो नई लिफ्ट भी लगाई जाएंगी। अभी तक केवल दो लिफ्ट हैं।

झांसी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन पर दो नए एस्केलेटर बृहस्पतिवार से शुरू हो गए। प्लेटफार्म दो से चढ़कर तीन पर जाने और उतरने के लिए दोनों को लगाया गया है। इसके पहले, जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक और सात पर चार, प्लेटफॉर्म नंबर 2 और तीन के बीच एक एस्केलेटर लगे हुए थे। अब स्टेशन पर कुल 7 एस्केलेटर संचालित हो रहे हैं। झांसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि स्टेशन पर लगातार यात्री सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। मुड़िया मेले के कारण ट्रेनों में उमड़ रही भीड़ के मद्देनजर इन एस्केलेटर से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही दो नई लिफ्ट लगाने का प्रस्ताव भी है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed