फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two more dead, 77 new positive

कोरोना से दो और ने तोड़ा दम, 77 नये मरीज मिले

Sun, 27 Sep 2020 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two more dead, 77 new positive
झांसी। शनिवार को दो और कोरोना वायरस संक्रमितों की मौत हो गई, जबकि 77 नये मरीज सामने आए। इसके साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा सात हजार के पार हो गया है। अब तक जिले में इस महामारी की चपेट में आकर 147 लोग अपनी जान गवां चुके हैं।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी निवासी 63 वर्षीय एक बुजुर्ग को बुखार, कफ, गले में परेशानी और सांस लेने में दिक्कत होने पर महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया था। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक पहले से हृदय रोग से पीड़ित थे। इसके अलावा वे हाइपरटेंशन व डायबिटीज से भी ग्रसित थे। वहीं, मेडिकल कॉलेज कैंपस निवासी 57 वर्षीय महिला को कोरोना के सामान्य लक्षणों के चलते मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। महिला डायबिटीज से भी ग्रसित थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इसके अलावा 2365 नमूनों की जांच में 77 पॉजिटिव पाए गए। जिले में अब तक 7055 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 5249 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 64 की शनिवार को छुट्टी हुई। रिकवरी रेट बढ़कर 84.33 प्रतिशत पर पहुंच गया है। वर्तमान में 923 सक्रिय संक्रमित हैं। इनमें से 183 को छोड़ बाकी सभी सूक्ष्म या बगैर लक्षण वाले रोगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed