फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two more aunts of the bride who were scorched due to cylinder burst, died

सिलिंडर फटने से झुलसीं दुल्हन की दो और चाचियों ने दम तोड़ा

Fri, 25 Feb 2022 01:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 01:34 AM IST
विज्ञापन
Two more aunts of the bride who were scorched due to cylinder burst, died
झांसी। महोबा में सिलिंडर फटने से झुलसीं सात महिलाओं में से बृहस्पतिवार को दुल्हन की दो और चाचियों ने झांसी मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया, जबकि दुल्हन समेत चार महिलाओं की पहले ही मौत हो चुकी है। उधर, दुल्हन की मां कौशल्या की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में भर्ती दुल्हन अंजली की चाची सुशीला एवं सुखरतन की उपचार के सातवें दिन मौत हो गई। महोबा के थाना खन्ना के सिरसीकला गांव निवासी मुन्ना लाल की पुत्री अंजली (19) का विवाह इसी 9 फरवरी को झांसी जिले के गरौठा निवासी युवक प्रवेश श्रीवास के साथ हुआ था। कुछ दिन ससुराल रहने के बाद रस्म के चलते अंजली पिछले दिनों अपने मायके सिरसीकला लौटी थी। 17 फरवरी को दोबारा ससुराल (गरौठा) के लिए उसकी विदाई हो रही थी। इसके लिए घर में दावत रखी गई थी। इसमें बड़ी संख्या में रिश्तेदार घर में मौजूद थे।
विज्ञापन

दावत के लिए सुहागलें एवं अन्य रस्मों के बाद खाना बनना शुरू हुआ। खाना बनाने के लिए एक छोटा सिलिंडर इस्तेमाल किया जा रहा था। इसी दौरान वह सिलिंडर फट गया। इसके फटने से दुल्हन अंजली, मां कौशल्या, चाची सुधा, प्रेमा, सुशीला, सुखरतन एवं दादी जमनिया गंभीर रूप से झुलस गईं। इन सभी को मेडिकल कॉलेज झांसी में भर्ती कराया गया था। यहां हादसे के बाद उपचार के दौरान सोमवार को जमनिया (70) की मौत हो गई थी। मंगलवार की दोपहर दुल्हन अंजली एवं उसकी चाची सुधा (28) पत्नी रामकुमार एवं प्रेमा (35) की भी मौत हो गई थी। अस्पताल में मां कौशल्या, सुशीला एवं सुखरतन भर्ती थीं। बृहस्पतिवार को इनमें से सुशीला एवं सुखरतन की भी मौत हो गई। कौशल्या की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed