फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two miscreants accused of cow slaughter injured in police encounter

Jhansi News: गोकशी के आरोपी दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

Fri, 28 Apr 2023 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants accused of cow slaughter injured in police encounter
झांसी। नवाबाद पुलिस के साथ बृहस्पतिवार भोर में हुई मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पांव में गोली लगने से वह घायल हो गए जबकि पांच बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग गए। घायल दोनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके पास से कुल्हाड़ी, तमंचा एवं अन्य वस्तुएं बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक पुलिस को गोकशी में शामिल कुछ बदमाशों के मुस्तरा रोड पर बजरंग कॉलोनी के पास मौजूद होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर नवाबाद इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्र की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम को देखकर वहां मौजूद बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस टीम ने भी गोली चलाई। पुलिस की गोली से दो बदमाश समीर (22) पुत्र शाफिया कुरैशी निवासी ओरछा गेट एवं सुजीत अहिरवार पुत्र प्रेमनारायण (25) निवासी मुस्तरा घायल हो गए जबकि शाहिद, लालू, फहीम, मुन्ना एवं अज्जू मौका पाकर वहां से भाग निकले। पुलिस ने उनकी तलाश की लेकिन, वह कहीं नहीं मिले। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो कुल्हाड़ी समेत दो तमंचा एवं जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। एसपी सिटी के मुताबिक सुजीत के खिलाफ नवाबाद में 8 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इन बदमाशों ने ही मिलकर 24 अप्रैल को मनोज तिवारी के बाड़े से गाय गायब की थी। बाद में इसमें से एक गाय का धड़ से अलग सिर तालाब से बरामद हुआ था। मुठभेड़ की सूचना मिलने पर सीओ सिटी राजेश राय भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed