{"_id":"5c3a4f01bdec2273467dbf8e","slug":"two-mah-me-teyar-hoga-arwan-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह में तैयार होगा अरबन हाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह में तैयार होगा अरबन हाट
Sun, 13 Jan 2019 02:03 AM IST
देवेंद्र कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Sun, 13 Jan 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
अरबन मार्केट
- फोटो : amar ujala, jhansi news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किले की तलहटी में स्थित क्राफ्ट मेला ग्राउंड में चार साल पहले अरबन हाट का निर्माण शुरू किया गया था लेकिन बजट की कमी के चलते पूरा नहीं हो सका। इससे निर्माण अधूरा पड़ा हुआ था लेकिन अब झांसी विकास प्राधिकरण ने बजट की व्यवस्था कर ली है। 1.60 करोड़ की लागत से दो माह में निर्माण पूरा करने की तैयारी है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
हस्त शिल्पियों को उनके उत्पाद बेचने को उचित बाजार मिल सके, इसके लिए क्राफ्ट मेला ग्राउंड में अरबन हाट का निर्माण किया जा रहा था। छह एकड़ क्षेत्रफल में 4.45 करोड़ की लागत से तैयार होने वाली इस परियोजना पर काम अगस्त 2014 में शुरू हुआ था लेकिन बजट के अभाव में लगभग काम पूरा होने के बाद निर्माण कार्य बंद कर दिया गया था। काफी समय से अधूरे पड़े काम को पूरा कराने के लिए एक बार फिर जेडीए ने अरबन हाट का बचा काम कराने के लिए टेंडर निकाला है। अरबन हाट के छह एकड़ क्षेत्रफल में 52 दुकानें, चार प्रदर्शनी हॉल, एक म्यूजियम के साथ ही ओपन थिएटर, एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक, एटीएम व पावर हाउस का निर्माण कराया जा रहा है। टेंडर प्रक्रिया पूरा होते ही निर्माण कार्य दो माह पूरा कर लिया जाएगा।
अरबन हाट का निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए जेडीए ने टेंडर निकाला है, दो माह में निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। - त्रिभुवन विश्वकर्मा, सचिव जेडीए