फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two killed two including a girl injured in a head-on collision between bikes in Jhansi

यूपी में दर्दनाक हादसा: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो की मौत, युवती समेत दो घायल

Thu, 10 Apr 2025 09:07 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी/बबीना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी/बबीना Published by: विकास कुमार Updated Thu, 10 Apr 2025 09:07 PM IST
सार

अजय बाइक पर अकेला था जबकि दिलीप के साथ उसकी मौसी की लड़की गुलशन एवं भाई जितेंद्र सवार थे। अजय एवं दिलीप के सिर में गहरी चोट आ गई। गुलशन एवं जितेंद्र भी लहूलुहान हो गए। 

विज्ञापन
Two killed two including a girl injured in a head-on collision between bikes in Jhansi
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी-ललितपुर हाईवे पर गुरुवार शाम दो बाइक आमने-सामने भिड़ गईं। हादसे में बाइक सवार दो की मौके पर मौत हो गई जबकि एक महिला समेत दो गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। युवक की हालत नाजुक होने पर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन

बबीना के घिसौली गांव निवासी अजय पाल सिंह (48) पुत्र राजा सिंह शाम करीब चार बजे डीजल लेने बाइक से बड़ौरा जा रहा था। घिसौली सर्विस रोड से होते हुए वह हाइवे पहुंचा, सामने से दूसरी मोटर साइकिल पर सवार दिलीप कुशवाहा (19) पुत्र दशरथ कुशवाहा निवासी गोंची खेड़ा (बबीना रूरल) पहुंच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है शार्ट कट के चक्कर में दिलीप उस रास्ते पर आ गया। जगह काफी होने के बावजूद दोनों बाइक के रफ्तार में होने से उनके बीच भिड़ंत हो गई। जोरदार टक्कर होने पर चारों सड़क पर जा गिरे। अजय बाइक पर अकेला था जबकि दिलीप के साथ उसकी मौसी की लड़की गुलशन एवं भाई जितेंद्र सवार थे। अजय एवं दिलीप के सिर में गहरी चोट आ गई। गुलशन एवं जितेंद्र भी लहूलुहान हो गए। अजय एवं दिलीप की मौके मौत हो गई। गुलशन एवं जितेंद्र को मेडिकल कॉलेज लाया गया। हालत नाजुक होने पर जितेंद्र को ग्वालियर रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी संतोष अवस्थी के मुताबिक पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed