फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two husbands of a woman came in front in Mauranipur of Jhansi

एक महिला और पति दो: पहले ने थाने पहुंचकर एक महिला को बताया अपनी बीवी, पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Sun, 18 Jun 2023 06:52 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 18 Jun 2023 06:52 PM IST
सार

दो पति की बात सुनकर पुलिस भी आश्चर्य में पड़ गई। इसके बाद पुलिस ने महिला और दूसरे पति को भी थाने बुलाया। थाने में ही करीब दस घंटे पंचायत चली।

विज्ञापन
Two husbands of a woman came in front in Mauranipur of Jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झांसी के मऊरानीपुर के रानीपुर इलाके में एक महिला के दो पति सामने आए। पहले पति ने रानीपुर चौकी पहुंचकर महिला को पत्नी बताते हुए साथ में भेजने की गुहार लगाई। यह बात सुन पुलिस भी चौंक गई। जब पुलिस ने पता लगाया तब मालूम चला कि वह महिला अपने दूसरे पति के साथ रहती है। इसके बाद उन दोनों को थाने बुलाया। थाने में ही करीब दस घंटे पंचायत चली। पुलिस ने महिला की मर्जी के मुताबिक उसे दूसरे पति के साथ जाने दिया।

विज्ञापन

जालौन निवासी प्रदीप शनिवार को रानीपुर चौकी पहुंचा। यहां उसने बताया कि करीब पांच साल पहले उसकी शादी मऊरानीपुर निवासी पिंकी से हुई थी लेकिन, वह लापता हो गई। इसके बाद उसे मालूम चला कि वह यहां रानीपुर में रहती है। पुलिस ने पिंकी और उसके पति को थाने बुलाया। यहां पहुंचने पर पिंकी ने बताया कि उसने शादी कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप भी खुद को पिंकी का पति बता रहा था। दो पति की बात सुनकर पुलिस भी आश्चर्य में पड़ गई। इसके बाद थाने में कई घंटे तक पंचायत चली। काफी देर बाद मालूम चला कि पिंकी ने कुछ साल पहले जालौन निवासी प्रदीप से शादी सम्मलेन के दौरान विवाह किया था लेकिन, प्रदीप नशा करके उसके साथ मारपीट करता था। इस वजह से वह मायके में रहने लगी। यहां उसे एक युवक से प्रेम हो गया।

विज्ञापन

इसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। इंस्पेक्टर तुलसी राम पांडेय का कहना है कि महिला बालिग है। उसने दूसरी शादी की है। वह उसी के साथ रहना चाहती है। पिंकी ने पुलिस को बताया कि प्रदीप उसे जान-बूझकर परेशान करने के लिए इस तरह की अक्सर हरकतें करता है। कई बार मोबाइल फोन पर भी वह उसे धमकी दे चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed