फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two GRP constables suspended for negligence, RPF personnel also on radar

Jhansi News: लापरवाही में जीआरपी के दो सिपाही निलंबित, आरपीएफ कर्मी भी रडार पर

Fri, 07 Jul 2023 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Two GRP constables suspended for negligence, RPF personnel also on radar
- जरूरी नहीं समझा था अपने अफसरों को भी सूचना देना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर किशोरी के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश की घटना में लापरवाही सामने आने पर जीआरपी के दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा आरपीएफ के एक सिपाही की भी लापरवाही सामने आई है, उसके खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी है।
उन्नाव निवासी एक किशोरी अपने ग्यारह साल के भाई के साथ घर छोड़कर झांसी आ गई थी। मंगलवार की रात रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर फुट ओवरब्रिज के नीचे वह सो रही थी। इसी बीच वहां पहुंचे एक युवक चित्रा चौराहे के पास रहने वाले जीतू ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की थी। इसी बीच वहां से गुजर रहे एक युवक की नजर जीतू पर पड़ गई थी। उसने उसे गलत काम करने से रोका था। इसे लेकर आरोपी और युवक के बीच विवाद हुआ । नौबत हाथापाई तक पहुंच गई थी। घटना में आरोपी के हाथ में और बचाने वाले युवक के सिर में चोट आई थी। मौके पर पहुंची जीआरपी के दो सिपाहियों ने बीच बचाव किया था। लेकिन, उन्होंने घटना की तह तक जाने की कोशिश नहीं की थी। जबकि, आरपीएफ का सिपाही आरोपी और दूसरे युवक को थाने तक ले आया था। लेकिन, बाद में दोनों को छोड़ दिया था। तीनों सिपाहियों ने अपने अधिकारियों को भी घटना की जानकारी नहीं दी थी। इस लापरवाही पर जीआरपी के एसपी मुहम्मद मुस्ताक ने बृहस्पतिवार को जीआरपी थाने में तैनात सिपाही प्रदीप कुमार व सौरभ सिंह को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा आरपीएफ सिपाही पर कार्रवाई के लिए कमांडेंट को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन


एसपी ने ली अधीनस्थों की क्लास
झांसी। स्टेशन पर किशोरी के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश की घटना सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को एसपी मोहम्मद मुस्ताक ने जीआरपी कर्मियों की जमकर क्लास ली। उन्होंने सभी को पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी करने की हिदायत दी। साथ ही कहा कि स्टेशन पर होने वाली हर छोटी-बड़ी घटना की अधिकारियों को तत्काल सूचना दी जाए। इसके अलावा स्टेशन परिसर में बेवजह किसी को रुकने न दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed