फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two farmers were detained for burning stubble.

Jhansi News: पराली जलाने पर दो किसानों को लिया हिरासत में

Fri, 28 Nov 2025 02:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Two farmers were detained for burning stubble.

विज्ञापन
मोंठ। बृहस्पतिवार को मोंठ थाना पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम अमरा और बुड़ावली में पराली जलाने के आरोप में दो किसानों को हिरासत में लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पराली की आग को नियंत्रित किया। इसके अलावा दो दर्जन से अधिक किसानों को नोटिस जारी किए गए। इस दौरान कोतवाल अखिलेश द्विवेदी ने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी हालत में पराली जलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसकी सेटेलाइट से भी निगरानी की जा रही है। उन्होंने लेखपाल, ग्राम सचिव, बीट सिपाही और कृषि विभाग के कर्मचारियों को संबंधित गांवों में रुककर निगरानी रखने के निर्देश दिए। पुलिस ने हाईवे और लिंक रोड पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। खेतों का निरीक्षण कर उन स्थानों को चिह्नित किया गया है जहां हाल ही में पराली जलाई गई। बृहस्पतिवार को एक दर्जन से अधिक खेतों में पराली जलने के प्रमाण मिले हैं। किसान पुलिस को देखकर मौके से भाग निकले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed