फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two farmers died due to thunder fall, Police investigation underway

यूपी: ललितपुर में बिजली गिरने से दो किसानों की मौत, घर में पसरा मातम

Thu, 12 Dec 2019 08:45 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 12 Dec 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
Two farmers died due to thunder fall, Police investigation underway
बिजली गिरने से मौत - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार को जिले में बारिश के दौरान दो जगह बिजली गिरी। इससे जिले के रजवारा और गदयाना गांवों में दो किसानों की मौत हो गई, जबकि दो लोग झुलस गए। ललितपुर कोतवाली अंतर्गत ग्राम रजवारा निवासी संजय (35) पुत्र हजारीलाल गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे खेत पर गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान हुई तेज बारिश से बचने के लिए वह एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। बारिश के बीच तेज आवाज के साथ बिजली गिरी, जिससे संजय अचेत हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।  

विज्ञापन


वहीं, विकासखंड बार के अंतर्गत ग्राम गदयाना में सुबह करीब ग्यारह बजे अनेक सिंह (40) पुत्र देशपत, कांशीराम (26) पुत्र बंदू बुनकर और जसरथ (30) पुत्र चैना कुशवाहा बरसात से बचने के लिए पठुलियन नामक स्थान पर ट्रैक्टर- ट्राली के नीचे बैठ गए। इसी दौरान बिजली गिरी, जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों की मदद से तीनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां अनेक सिंह की मौत हो गई।  

विज्ञापन

पीएम रिपोर्ट के आधार पर मिलेगी मदद

रजवारा गांव के संजय की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। संजय चार भाइयों में सबसे छोटा था तहसीलदार मनोज कुमार राजस्व निरीक्षक के साथ मौके पर पहुंचे तथा ग्राम प्रधान और परिजनों के बयान दर्ज किए। प्रधान ने बताया कि संजय की मौत खेत पर सिंचाई करने के दौरान बिजली गिरने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद शासन द्वारा निर्धारित चार लाख रुपये की आपदा राशि परिजनों को दी जाएगी।

वहीं, बिजली गिरने से जान गंवाने वाले अनेक सिंह की तीन पुत्रियां और दो पुत्र हैं। उपजिलाधिकारी मोहम्मद कमर के निर्देश पर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ललित कुमार पांडेय और लेखपाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को शासन द्वारा आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed