फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   two died and 41 new corona positive

कोरोना से अधीक्षण अभियंता समेत दो की मौत, 41 नये मरीज मिले

Sun, 04 Oct 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
two died and 41 new corona positive
two died and 41 new corona positive
झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमण से पारीछा तापीय विद्युत परियोजना के अधीक्षण अभियंता समेत दो लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 3,839 नमूनों की जांच में 41 नये मरीज भी सामने आए। वहीं, 64 मरीजों को शनिवार को डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आने से पारीछा तापीय परियोजना में कार्यरत अधीक्षण अभियंता नीरज कुमार जायसवाल (57) की मौत हो गई। वह 2011 में पदोन्नत होकर झांसी आए थे। उन्हें बुखार, कफ और सांस लेने में परेशानी होने पर महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में दाखिल किया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अधीक्षण अभियंता हाइपरटेंशन व डायबिटीज से भी ग्रसित थे। इसके अलावा न्यू कछियाना पुलिया नंबर नौ निवासी 59 वर्षीय एक व्यक्ति की भी मौत हुई है। उन्हें बुखार, कफ और सांस लेने में परेशानी होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था। वह पहले से गुर्दा रोग व डायबिटीज से ग्रसित थे।
विज्ञापन

वहीं, चमन गंज, जवाहर चौक, गड़ूका, झांसी कैंट, झोकनबाग, चौधरयाना, गुसाईंपुरा, गुरसराय, डढ़ियापुरा, सिविल लाइन, चंद्र विहार कॉलोनी, नई बस्ती, अलयाई मऊरानीपुर, चंद्र विहार कॉलोनी, सदर बाजार, खुशीपुरा, मेहंदीबाग, वासुदेव कॉलोनी, नझाई बाजार, सैनिक कॉलोनी, पुलिस लाइन, पाड़री आदि के 41 लोगों में इस महामारी का संक्रमण पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह जिले में अब तक 7408 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 5732 को डिस्चार्ज किया जा चुका है, जबकि 895 को होम आइसोलेशन पूरा हो गया है। जिले का रिकवरी रेट बढ़कर 89.45 प्रतिशत पर पहुंच गया है। वर्तमान में 623 सक्रिय संक्रमित हैं। इनमें से 117 को छोड़ बाकी सभी सूक्ष्म या बगैर लक्षण वाले रोगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed