फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two departments clash over the operation of the Laxmital STP.

Jhansi News: लक्ष्मीताल एसटीपी संचालन को लेकर दो महकमों में छिड़ी रार

Thu, 04 Dec 2025 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Two departments clash over the operation of the Laxmital STP.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। लक्ष्मीताल स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के संचालन को लेकर नगर निगम एवं जल निगम आमने-सामने आ गए हैं। जल निगम निर्माण अवधि पूरा होने की वजह से आगे संचालन को राजी नहीं हो रहा वहीं निगम प्रशासन ने तकनीकी कर्मियों की कमी के बहाने इसके संचालन से हाथ खड़े कर दिए। आने वाले समय में एसटीपी संचालन के ठप पड़ने की आशंका पैदा हो गई है।
महानगर से आने वाले नालों को लक्ष्मीताल में मिलने से रोकने के लिए जल निगम ने एसटीपी बनाया है। जल निगम वर्ष 2022 से इसका संचालन कर रहा है। इसकी मदद से करीब 50 लाख लीटर पानी साफ करके लक्ष्मीताल में छोड़ा जाता है। यह प्लांट अगले 15 साल के लिए तैयार किया गया है। प्लांट संचालन के लिए नगर निगम सालाना करीब दो करोड़ रुपये जल निगम को देता है जबकि बिजली बिल के लिए अलग से दो करोड़ चुकाता है लेकिन जल निगम का कहना है कि प्लांट संचालन पर खर्च अधिक हो रहा है। ऐसे में वह आगे इसका संचालन नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता मुकेश पाल सिंह ने नगर आयुक्त को अनुरोध पत्र भेजकर नगर निगम कर्मियों से प्लांट संचालित कराने की बात कही। उनका कहना है कि निर्माण के एक साल बाद तक ही संचालन की जिम्मेदारी होती है। वह अवधि भी खत्म हो चुकी है। अब जल निगम आगे प्लांट नहीं चलाएगा। वहीं, निगम प्रशासन ने अभी इसे अपने हाथ में लेने से इन्कार कर दिया। अपर नगर आयुक्त राहुल यादव का कहना है कि निगम के पास पर्याप्त संसाधन नहीं है। ऐसे में इसका समुचित संचालन नहीं हो सकता। दोनों ही विभाग इसके संचालन से बचने का रास्ता तलाश रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed