{"_id":"69ea7c2ea5b6cb73300a4a76","slug":"two-daughters-of-one-farmer-and-the-daughter-and-son-of-another-make-it-to-the-top-ten-jhansi-news-c-11-jhs1019-782503-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: एक किसान की दो बेटियां, दूसरे की बेटी और बेटे टॉप टेन में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: एक किसान की दो बेटियां, दूसरे की बेटी और बेटे टॉप टेन में
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बृहस्पतिवार को जारी 10वीं और 12वीं के परिणाम के बाद दो किसान परिवारों में खुशी का माहौल है। इसकी वजह एक किसान की दो बेटियों ने 10वीं, दूसरे किसान की बेटी ने 12वीं और बेटे ने 10वीं में जिले की टॉप टेन में स्थान बनाया है।
मऊरानीपुर के किसान गरवेंद्र सिंह खेती किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी बड़ी बेटी नंदिनी ने 12वीं में 92.80 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है जबकि बेटे अरुण प्रताप ने 93.67 फीसदी अंक प्राप्त कर 10वीं में जिले में नौवां स्थान प्राप्त किया है। नंदिनी ने बताया कि सफलता का कोई शॉर्ट कट नहीं होता। जब तक लगन से पठन-पाठन नहीं करते तब तक सफलता प्राप्त नहीं होती है। वहीं, किसान गौरी शंकर गुप्ता भी अपने परिवार का भरण-पोषण खेती-किसानी से ही करते हैं। उनकी दो बेटियों ने दीपक मेमोरियल स्कूल से 10वीं की परीक्षा दी थी। उनकी बेटी आशी गुप्ता ने 94.67 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में चौथा और अभिज्ञा गुप्ता ने 94 फीसदी अंक प्राप्त कर परिवार का नाम रोशन किया है।