फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   two chiled drown in pound

तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत

Mon, 17 Aug 2020 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
two chiled drown in pound
टहरौली (झांसी)। थाना उल्दन क्षेत्र के गांव हाटी में 14 अगस्त की दोपहर भगवती कुशवाहा का नौ साल का पुत्र देवेंद्र और बालाराम कुशवाहा का आठ साल का बेटा पीयूष की खेत में बने तालाब में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों का पंचनामा भरकर शवों को परिजनों को सौंप दिया। दोनों बच्चों की मौत से घरों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

ग्राम हाटी निवासी भगवती व बालाराम चचेरे भाई हैं। देवेंद्र और पीयूष दो अन्य बच्चे अरविंद (7) तथा अजय (11) के साथ 14 अगस्त को दोपहर एक बजे के लगभग खेत तालाब में नहाने गए थे। तालाब के बगल में मौजूद एक महिला और लड़की ने इन चारों बच्चों को नहाने से मना किया। इसके बाद चारों को वहां से भगा दिया लेकिन बाद में फिर चारों तालाब पर नहाने पहुंच गए। अरविंद को छोड़ तीनों बच्चे तालाब में नहाने के लिए उतर गए। तालाब में गहरा पानी होने की वजह से देवेंद्र और पीयूष को डूबते देख कर बाहर खड़े अरविंद ने शोर मचाया। खेत में निराई कर रही महिला को बताया तो वह तालाब पर गई। उसने शोर मचाकर खेतों में आसपास काम कर रहे लोगों को बुलाया। गांव के ही व्यक्ति ने तालाब में कूदकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना मिलते ही बच्चों के घरवाले भी रोते पीटते पहुंच गए। एक गांव में दो बच्चों की लाश देखकर लोग शोक में डूब गए। लोगों की सूचना पर पहुंची थाने की पुलिस ने घटना का मुआयना करने के बाद शवों का पंचनामा करने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed