फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two big railway officers stopped at the gate by stand operator, high voltage drama lasted for half an hour

दो बड़े रेल अफसरों को स्टैंड संचालक ने गेट पर रोका, आधे घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Wed, 15 Jun 2022 11:30 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two big railway officers stopped at the gate by stand operator, high voltage drama lasted for half an hour
झांसी। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में अंदर जाते समय दो बड़े रेल अफसरों को स्टैंड संचालक ने गेट पर ही रोक दिया। इस वजह से डीआरएम कार्यालय गेट पर करीब आधे घंटे हाई वोल्टेज ड्रामा चला। स्टैंड संचालक की व्यवहार से नाराज एक रेल अफसर ने गति अवरोधक को धक्का देकर गिरा दिया। हंगामा सुनकर वहां तमाम कर्मचारी भी आ जुटे। इस घटनाक्रम के बाद से रेल कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डीआरएम की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने सुबह करीब नौ बजे डीआरएम कार्यालय के दो वरिष्ठ रेल अफसर सरकारी गाड़ी से पहुंचे थे लेकिन, उनकी गाड़ियां देखने के बाद भी गेट पर मौजूद स्टैंड संचालक ने गेट खोलने से इंकार कर दिया। करीब पांच मिनट इंतजार के बाद भी जब गेट नहीं खुला तब दोनों अफसर गाड़ी से नीचे उतर आए। उनसे भी स्टैंड संचालक बहस करने लगा लेकिन, गेट के सामने खड़ा गति अवरोधक को हटाने को राजी नहीं हुआ। स्टैंड संचालक से इस बर्ताव से नाराज रेल अफसर ने धक्का देकर अवरोधक को गिरा दिया। प्रत्यक्षदर्शियोें का कहना है कि करीब आधा घंटे वहां हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। दरअसल, पिछले हफ्ते डीआरएम ने कार्यालय का निरीक्षण गाड़ियों के परिसर में खड़ी होने पर फटकार लगाई थी। वहीं, जनसंपर्क अधिकारी मनोज सिंह का कहना है कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं है।
विज्ञापन

परिसर के भीतर स्टैंड चलने से रेलकर्मी भी नाराज
डीआरएम कार्यालय के भीतर वाहनों की पार्किंग को स्टैंड बना है। यहां चार पहिया वाहन चालकों से दो सौ रुपये जबकि दो पहिया वाहन चालकों से सौ रुपये प्रतिमाह लिया जाता है। रेल कर्मचारी इस व्यवस्था से नाराज हैं। उनका कहना है करीब दो करोड़ की लागत से अंदर पार्किंग बनवाई गई। ऐसे में निजी ठेकेदार से पैसों की वसूली कराई जा रही है। डीआरएम ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों को यह पार्किंग मुफ्त में मिलनी चाहिए। रेल यूनियन ने भी यह मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed