फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two base kitchens will be built in Jhansi to serve food in premium trains.

Jhansi News: प्रीमियम ट्रेनों में भोजन चढ़ाने के लिए झांसी में बनेंगी दो बेस किचन

Thu, 04 Jul 2024 05:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Two base kitchens will be built in Jhansi to serve food in premium trains.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। वंदे भारत, गतिमान एक्सप्रेस समेत कई ऐसी प्रीमियम ट्रेनें हैं, जिनमें आईआरसीटीसी के लाइसेंसी यात्रियों को भोजन परोसते हैं। कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें यात्रियों को परोसे गए भोजन में कीड़े और मांस के टुकड़े निकले हैं। इस लापरवाही पर रोक लगाने के लिए अब झांसी में आईआरसीटीसी बेस किचन खोलने जा रहा है। किचन की निगरानी रेलवे खुद करेगा।

प्रीमियम ट्रेनों में यात्रा करने वालों को गुणवत्तायुक्त और साफ सुथरा भोजन मिल सके, यह सुनिश्चित करने का काम आईआरसीटीसी करती है। झांसी रेल मंडल से रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस, शताब्दी, राजधानी जैसी ट्रेनों में भोजन चढ़ाया जाता है। लेकिन, बीते कुछ माह में वंदे भारत और गतिमान एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों में यात्रियों को परोसे गए खाद्य पदार्थों में गंभीर अनियमितता देखी गई है। इसे देखते हुए रेलवे ने अब झांसी मंडल के झांसी में दो और ग्वालियर में एक बेस किचन बनाने की अनुमति दी है। यात्रियों के भोजन से खिलवाड़ न हो, इसके लिए अब आईआरसीटीसी के साथ रेलवे का वाणिज्य विभाग बेस किचन की निगरानी करेगा। झांसी में एक बेस किचन इलाइट-स्टेशन रोड स्थित सिविल लाइन्स में और दूसरी बेस किचन आंतियाताल क्षेत्र में खोली जाएगी।
विज्ञापन


--
आईआरसीटीसी और रेलवे करेंगे संयुक्त निगरानी
अभी तक ट्रेनों में भोजन उपलब्ध कराने वाली फर्म की जवाबदेही आईआरसीटीसी की होती थी। गड़बड़ी मिलने पर आईआरसीटीसी ही उन पर जुर्माना लगाती थी। अब रेलवे का वाणिज्य विभाग भी बेस किचन को एनओसी देगा। साथ ही समय-समय पर उसका औचक निरीक्षण भी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ये हो चुकी हैं घटनाएं
बीते 20 जून को रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे दंपती को आईआरसीटीसी ने दाल और पराठा परोसा था। जब यात्री ने भोजन का पैकेट खोला तो उसमें मरा हुआ कॉकरोच निकला। आईआरसीटीसी ने भोजन सप्लाई करने वाली फर्म पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था।
--
गतिमान एक्सप्रेस के खाने में मिला था मांस का टुकड़ा
24 जून 2023 को झांसी से हजरत निजामुद्दीन के लिए गतिमान एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे राजेश कुमार तिवारी ने भोजन में शाकाहारी खाने का विकल्प चुना था। जब उन्हें भोजन परोसा गया तो छोले की सब्जी में मांस का टुकड़ा निकला।

--
वर्जन
प्रीमियम ट्रेनों के यात्रियों के लिए भोजन गुणवत्ता और मानक के अनुसार तैयार किया जाए, इसके लिए झांसी में दो और ग्वालियर में एक बेस किचन खोला जा रहा है। रेलवे इन किचन की लगातार निगरानी करेगा और जवाबदेही भी सुनिश्चित की जाएगी।
अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed