फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two accused arrested in encounter, sold jewelry to bullion trader

Jhansi News: मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार सराफा कारोबारी को बेचे गहने

Wed, 07 May 2025 02:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in encounter, sold jewelry to bullion trader

विज्ञापन


झांसी। पुलिस ने सोमवार देर रात मुठभेड़ के दौरान दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से तमंचा समेत 3200 रुपये नकद बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में मनोज सोनी नामक सराफा कारोबारी का नाम प्रकाश में आया है। बदमाशों ने उसको जेवर बेचने की बात कुबूल की है। पुलिस उसे तलाश रही है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक, कोतवाली पुलिस को उन्नाव गेट बाहर पंचवटी कॉलोनी के पास बाइक सवार बदमाशों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। थोड़ी देर में यहां पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखकर बदमाशों ने तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। पुलिस ने घेरकर बाइक सवार युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम लक्ष्मी गेट निवासी अरविंद उर्फ पंचम एवं दूसरे ने विशाल अहिरवार बताया।एसपी सिटी के मुताबिक, आरोपियों के पास से तमंचा समेत 3200 रुपये नकद बरामद किए। बता दें, कुछ दिनों पहले कोतवाली इलाकों में दो लोको पायलट समेत एक महिला के घर से लाखों रुपये के जेवरात चोरी चले गए थे। बदमाशों से चोरी हुआ मोबाइल समेत नकदी बरामद कर ली गई, जबकि जेवर उसने सराफा कारोबारी मनोज सोनी को बेच दिया। टीम में कोतवाल राजेश पाल, दरोगा आशीष धामा, शिवशंकर प्रताप तिवारी आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed