फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Twin brothers made a record, DM honored

जुड़वा भाइयों ने बनाया कीर्तिमान, डीएम ने किया सम्मानित

Thu, 09 Jun 2022 11:55 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Twin brothers made a record, DM honored
झांसी। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक तीन में पढ़ने वाले जुड़वां भाई कृष्ण दत्त दुबे एवं सिद्धांत दुबे ने रोप स्किपिंग प्रतिस्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने दोनों भाइयों का उत्साहवर्धन करते हुए सम्मानित किया।
विज्ञापन

कमल सिंह कॉलोनी निवासी शिक्षक संजय दुबे के जुड़वा पुत्रों ने अब तक पांच गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड अपने नाम किए हैं। केंद्रीय विद्यालय में आयोजित प्रदर्शन में सिद्धांत ने रोप स्किपिंग की मोस्ट स्किप्स ऑफ ए रोप वियरिंग फ्लिप फ्लॉप्स इन वन मिनट प्रतिस्पर्धा में 230 स्किप्स में विश्व रिकार्ड अपने नाम किया। वहीं कृष्णा ने रोप स्किपिंग की मोस्ट रोप क्रॉसओवर व्हाइल स्किपिंग बैकवर्ड ऑन वन लेग इन 30 सेकेंड्स प्रतिस्पर्धा में 39 स्किल्स और मोस्ट रोप क्रॉसओवर व्हाइल स्किपिंग ऑन वन लेग इन वन मिनट स्पर्धा में 95 स्किप्स कर विश्व रिकार्ड अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed