फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Twenty three candidates filed papers last day

आखिरी दिन तेइस प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

Tue, 07 Feb 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 07 Feb 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
 Twenty three candidates filed papers last day
आखिरी दिन तेइस प्रत्याशियों ने भरे पर्चे - फोटो : amar ujala
झांसी। विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन सोमवार को जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के तेइस प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी व भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जुलूस के साथ नामांकन भरने पहुंचे। इसके अलावा कुछ प्रत्याशियों ने दोबारा नामांकन भी किए। इस दौरान कलक्ट्रेट में दिन भर प्रत्याशी व उनके समर्थकों का जमावड़ा बना रहा। 
विज्ञापन

झांसी विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय लोकदल के उमेश यादव तथा निर्दलीय नीता तिवारी, सुनीता प्रजापति व रामकिशन रायकवार ने नामांकन किया। गरौठा विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दीपनारायण सिंह, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जवाहर लाल राजपूत, राष्ट्रीय लोकदल के गुलाब सिंह, वैचारिक क्रांति पार्टी के अमर सिंह, निर्दलीय गयादीन अहिरवार, मथुरा पांचाल, सुरेंद्र सिंह, सियासरन व धूमन सिंह ने पर्चे दाखिल किए। बबीना विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के यशपाल सिंह, स्वतंत्र जनता राज पार्टी के लालाराम, सर्व संभाव पार्टी के पवन यादव, सर्वजन हिताय पार्टी के रामसेवक शर्मा, राष्ट्रीय लोकदल के ओमवीर, निर्दलीय हरिओम, धनीराम व रामपाल सिंह ने नामांकन किया। मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना के अनिल व निर्दलीय तुलाराम ने पर्चा दाखिल किया। वहीं, भाजपा के झांसी विधानसभा से प्रत्याशी रवि शर्मा, बबीना प्रत्याशी राजीव सिंह व मऊरानीपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बिहारी लाल आर्य, मऊरानीपुर से सपा प्रत्याशी डॉ. रश्मि आर्या तथा कांग्रेस के झांसी विधानसभा से प्रत्याशी राहुल राय ने सोमवार को दोबारा पर्चा दाखिल किया। यह प्रत्याशी इससे पहले भी नामांकन के सेट जमा कर चुके हैं। 
विज्ञापन


प्रत्याशियों के पास करोड़ों की संपत्ति 
नामांकन पत्र के साथ दिए हलफनामे में प्रत्याशियों ने करोड़ों की संपत्ति घोषित की। बबीना से सपा प्रत्याशी यशपाल सिंह ने 9.66 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई। इसमें 7.36 करोड़ की अचल व 2.30 करोड़ की चल संपत्ति है। जबकि, गरौठा से सपा प्रत्याशी दीपनारायण सिंह यादव ने 17.54 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की। इसमें 4.67 करोड़ की चल व 12.87 करोड़ की अचल संपत्ति है। गरौठा से भाजपा प्रत्याशी जवाहर लाल राजपूत ने एक करोड़ पंद्रह लाख रुपये की अचल व डेढ़ लाख रुपये की चल संपत्ति घोषित की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रालोद के उमेश यादव ने भरा पर्चा 
झांसी विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी उमेश यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वह अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र भरने पहुंचे। इस दौरान उमेश यादव ने कहा कि किसानों का हित राष्ट्रीय लोकदल में ही निहित हैं। बाकी सभी पार्टियां किसानों की बातें तो बहुत करती हैं, परंतु उनके लिए कुछ करती नहीं। बुंदेलखंड के किसानों की लड़ाई भी राष्ट्रीय लोकदल ने लड़ी तथा पार्टी अलग बुंदेलखंड राज्य के लिए लगातार संघर्ष करती आ रही है।

फिर झांसी में लगानी होंगी दो ईवीएम 
जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों से 58 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इनमें सर्वाधिक संख्या 18 झांसी विधानसभा के प्रत्याशियों की है। जबकि, एक ईवीएम में 15 प्रत्याशी व एक नोटा का बटन होता है। झांसी से तीन प्रत्याशियों द्वारा नाम वापस न लेने या नामांकन रद न होने की स्थिति में दो ईवीएम मशीन लगानी होंगी। इसके अलावा गरौठा व बबीना से पंद्रह-पंद्रह तथा मऊरानीपुर से दस प्रत्याशी सामने आए हैं। हालांकि, स्थिति नौ फरवरी को स्पष्ट होगी। सात फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा नौ फरवरी तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।  

नामांकन जुलूस में दिखे बुंदेली रंग 
सोमवार को प्रत्याशियों के नामांकन जुलूस में बुंदेलखंड की संस्कृति के रंग देखने को मिले। कांग्रेस व सपा प्रत्याशियों के संयुक्त जुलूस में कलाकारों ने दिलदिल घोड़ी व राई नृत्य किया। इसके अलावा रमतूले, ढोल नगाड़े भी खूब बजे। वहीं, भाजपा के गरौठा प्रत्याशी अलग ही अंदाज में नामांकन करने पहुंचे। वह बैलगाड़ी पर सवार होकर कलक्टेट आए। वहीं, भाजपा के अन्य प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ मुक्ताकाशी मंच से पैदल नामांकन करने पहुंचे। 

सपा-कांग्रेस ने भाजपा को कोसा 
नामांकन से पहले कांग्रेस व सपा की सभा कुंज वाटिका विवाह घर में हुई, जिसमें नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार अपने वादों पर खरी नहीं उतरी है। जनता भाजपा को इस चुनाव में सबक सिखाएगी, जीत गठबंधन की होगी। इस मौके पर पूर्व मंत्री प्रदीप जैन, पूर्व मंत्री रणजीत सिंह जूदेव, सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह, पूर्व सांसद राजनारायण बुधौलिया, पूर्व एमएलसी श्यामसुंदर सिंह, मप्र. के पूर्व विधायक बृजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक केपी सिंह, लक्ष्मी देवी राजपूत, तेज सिंह दाऊ, कल्याण सिंह, छत्रपाल सिंह यादव, चंद्रशेखर तिवारी, सुधांशु त्रिपाठी, अस्फान सिद्दीकी, नरेंद्र कुशवाहा, दीपमाला कुशवाहा, बालकृष्ण दुबे, विवेक दांगी, विवेक दुबे, महावीर भार्गव आदि मौजूद रहे। 


कुछ नहीं कर पाएगा गठबंधन 
नामांकन जुलूस से पहले भारतीय जनता पार्टी की मुक्ताकाशी मंच पर सभा हुई, जिसमें केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि सपा-कांग्रेस का गठबंधन कुछ नहीं कर पाएगा। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। इस मौके पर मेयर किरण वर्मा, पूर्व मंत्री रवींद्र शुक्ल व रतनलाल अहिरवार, जिलाध्यक्ष संजय दुबे, हरगोविंद कुशवाहा, संतोष सोनी, रवींद्र वर्मा, डॉ. कंचन जायसवाल, जगदीश साहू, संजीव लाला, संजीव श्रृंगीऋषि, सुमन पुरोहित, अमित साहू, लखनलाल साहू, रोहित गोठनकर, प्रमोद कुमारी राजपूत, राजबिहारी राय, सीमा वर्मा, कनक शिवहरे, गिरिजा तिवारी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed