फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Several chilling tales of murder committed in the name of love.

Jhansi News: प्यार के नाम पर कत्ल की कई खौफनाक कहानियां

Thu, 08 Oct 2026 02:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Several chilling tales of murder committed in the name of love.
4 नवंबर, 2017, सुनंदा हत्याकांड, उनाव गेट/मेवातीपुरा
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मेवातीपुरा में सुनंदा (21) की उसके घर की चौखट पर रोहित कुशवाहा ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। रोहित सुनंदा से शादी करना चाहता था। परिजनों ने उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया था। इससे रोहित नाराज हो गया। गोली मारने के बाद रोहित ने खुद को भी गोली मारी, हालांकि वह बच गया था। घटना उनाव गेट पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर हुई थी।

14 मई, 2020, पिंकी हत्याकांड, नवाबाद
नवाबाद के कुम्हार के कुआं क्षेत्र में पिंकी (19) की शादी मध्य प्रदेश के करैरा में तय थी। यह बात नागवार गुजरने पर उसके पड़ोसी प्रेमी नरेंद्र कुशवाहा ने रात में घर पहुंचकर पिंकी के सिर में गोली मार दी। इसके बाद खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से तमंचा भी मिला था।
विज्ञापन


19 फरवरी 2021, बीकेडी कॉलेज में दोहरा हत्याकांड
बीकेडी कॉलेज के भीतर सनसनीखेज मामले में मंथन सिंह सेंगर नामक छात्र ने पहले कॉलेज के भीतर क्लास रूम में हुकमेंद्र सिंह गुर्जर को गोली मारी। इसके बाद सीपरी बाजार क्षेत्र के गोंदू कंपाउंड स्थित छात्रा कृतिका त्रिवेदी के घर पहुंचकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। हुकमेंद्र की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। 2025 में अदालत ने मंथन को दोनों हत्याओं के मामले में आजीवन कारावास और 5 लाख अर्थदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 जून 2024, शादी के दिन दुल्हन काजल की हत्या
शादी से कुछ घंटे पहले सीपरी बाजार स्थित ब्यूटी पार्लर में दुल्हन काजल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी दीपक वहां पहुंचा, उसे अपने साथ चलने को कहा और इन्कार करने पर पार्लर में घुसकर गोली मार दी। मौके पर ही काजल की मौत हो गई। काजल की हत्या के दो दिन बाद आरोपी दीपक का शव मध्य प्रदेश के मुरैना की एक धर्मशाला के कमरे में फंदे से लटका मिला।

9 नवंबर, 2025, बीयू गेट पर छात्रा को गोली मारकर दी जान
नवाबाद क्षेत्र में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के गेट के सामने एमबीए छात्रा कृतिका पर मनीष साहू ने गोली चलाई और बाद में खुद को भी गोली मार ली। मनीष की मौके पर मौत हो गई, जबकि कृतिका गंभीर रूप से घायल हुई। गोली लगने के बाद घायल कृतिका की 78 दिन बाद उपचार के दौरान मौत हो गई।

7 अक्टूबर, 2026, चंचल हत्याकांड
आईटीआई के पास आर्यकन्या स्कूल की छात्रा चंचल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक चंचल से प्रेम करता था। परिजनों ने चंचल की शादी दूसरी जगह तय कर दी। बुधवार को आरोपी दीवार फांदकर घर में घुस गया। चंचल को गोली मारकर भाग गया।


यदि रिश्ते में दरार आए, तो ऐसे व्यक्ति को अकेला न छोड़ें
झांसी। पहले प्यार और उसके बाद रिश्तों में आई दूरी के बाद हुई वारदातों का पैटर्न एक खौफनाक तस्वीर दिखाता है। पिछले कुछ वर्षों में कई मामले ऐसे सामने आ चुके हैं, जिनमें आरोपी ने रिश्ता खत्म होने या प्रेमिका की दूसरी जगह शादी तय होने को स्वीकारने के बजाय उसके खून से अपने हाथ रंग डाले। मनोचिकित्सकों का कहना है कि प्रेम संबंध पूरी तरह भावनात्मक होते हैं। भावनात्मक असंतुलन पर वह मरने-मारने पर उतारू हो जाते हैं। ऐसे स्थिति खतरनाक होती है। मनोचिकित्सकों की सलाह है कि अगर किसी के परिवार में ऐसा कोई व्यक्ति हो तो उसे अकेला न छोडें। उसे विशेषज्ञ के पास ले जाकर काउंसिलिंग कराएं। यह उपाय करने पर इस तरह के खौफनाक मामलों से काफी हद तक बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed