{"_id":"58b321694f1c1bc05683118d","slug":"tuesday-wednesday-can-stay-warm","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलवार, बुधवार रह सकते हैं गर्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलवार, बुधवार रह सकते हैं गर्म
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
sun, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण मंगलवार और बुधवार का दिन गर्म रहने की संभावना है। तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने से दोपहर में धूप में निकलने पर लोगों के पसीने छूट सकते हैं।
बसंत ऋतु के बाद झांसी में गर्मी का मौसम शुरू हो गया। फरवरी मध्य में तेज गर्मी पड़नी शुरू हो गई थी। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से गर्मी में नर्मी आई है। अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने से पसीने छुटाने वाली तीखी गर्मी नहीं पड़ रही है। हवाओं की गति अच्छी होने से लोगों को दोपहर में धूप सुहा रही है। हालांकि, मंगलवार, बुधवार का दिन गर्म होने की संभावना है। इन दोनों दिवसों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 34, न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जबकि, बुधवार को अधिकतम 36, न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हालांकि, इसके बाद से फिर तापमान में उतार आएगा। इससे गर्मी थोड़ी कम हो जाएगी।
यह रह सकता तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
सोमवार 32 13
मंगलवार 34 16
बुधवार 36 16
बृहस्पतिवार 33 14
शुक्रवार 31 13
शनिवार 32 13