फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tube drivers will not be discriminated stand

नलकूप चालकों के साथ सौतेला व्यवहार नहीं होगा बर्दाश्त

Sat, 23 May 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 23 May 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
Tube drivers will not be discriminated stand
झांसी। सिंचाई संघ लखनऊ (सींच पर्यवेक्षक, सींचपाल, नलकूप चालक) के आह्वान पर शुक्रवार को नलकूप खंड प्रथम व द्वितीय उरई के सदस्यों ने अधीक्षण अभियंता नलकूप कार्यालय पर धरना दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रथम इकाई के अध्यक्ष छत्रपाल सिंह सेंगर ने कहा कि नलकूप चालकों की समस्याएं लंबे समय से लंबित होने के कारण कर्मचारियों को आंदोलन की राह पकड़नी पड़ी है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार नलकूप चालकों को पूर्व की सेवा को जोड़ते हुई पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ नहीं देती है तो संगठन को मजबूर होकर 16 जून से प्रमुख अभियंता लखनऊ कार्यालय पर आमरण अनशन शुरू करना होगा। इस मौके पर राकेश कुमार यादव ने कहा कि उनकी मांगों को हर हाल में मानना होगा।
विज्ञापन



 देवेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि नलकूप चालकों को 15 जुलाई 1988 से नियमित मानते हुए पेंशन का लाभ दिया जा रहा है, तो शेष नलकूप चालकों को यह लाभ क्यों नहीं दिया जा रहा है? जबकि जल संस्थान, आवास विकास परिषद के कर्मचारियों को यह लाभ दिया जा रहा है। नलकूप चालक यह सौतेला व्यवहार बर्दाश्त नहीं करेंगे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शिवकुमार राजपूत ने की। तदुपरांत संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सिंचाई मंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन अधीक्षण अभियंता को सौंपा। धरने में दिनेश भार्गव, विनोद कुमार मिश्रा, ग्यासी लाल, सुरेश कुमार दोहरे, बादाम सिंह यादव, भवानी सिंह, अमरजीत सिंह, रामकुमार तिवारी, विश्वनाथ यादव, श्रीदयाल श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed