फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   TTE husband and four others named for dowry murder of wife

Jhansi News: दहेज के लिए पत्नी की हत्या के आरोप में टीटीई पति समेत चार नामजद

Tue, 30 Dec 2025 02:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
TTE husband and four others named for dowry murder of wife
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। दहेज न मिलने पर पत्नी की हत्या कर देने के आरोप में रेलवे में तैनात टीटीई पति समेत चार ससुरालजनों के खिलाफ सीपरी बाजार थाने में मायके पक्ष ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
उरई निवासी बृजभूषण ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी काजल की शादी मिशन कंपाउंड में जार पहाड़ के पास रहने वाले भुवनेंद्र सिंह से 24 फरवरी 2025 को की थी। भुवनेंद्र रेलवे में टीटीई हैं। उनकी मांग के मुताबिक, शादी में उन्होंने 25 लाख रुपये खर्च किए। पांच लाख के जेवर दिए। कुछ दिन बाद काजल से कार एवं दो तोला सोने की जंजीर की मांग की जाने लगी। इसके लिए कई बार काजल को ससुराल में पीटा गया।
विज्ञापन

यह बात मालूम चलने पर पांच नवंबर को परिजनों ने पंचायत कराई। इसमें ससुराल के लोगों ने दोबारा से दहेज की मांग न करने की बात कही लेकिन कुछ दिन बाद काजल से मारपीट शुरू कर दी। 20 दिसंबर को दो बजे उसकी तबीयत खराब होने की बात मालूम चलने पर वह लोग अस्पताल पहुंचे। यहां पहुंचने पर मालूम चला कि जहर खाने से उसकी मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज न मिलने पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया। उनकी तहरीर पर पुलिस ने पति भुवनेंद्र, देवर कमलेंद्र, ससुर प्रताप एवं सास गीता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा के मुताबिक, मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed