फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Truck trampled bike riding youth in Mauranipur Jhansi three died

झांसी में डरा देने वाला हादसा: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 20 मीटर तक घसीटा, तीन युवकों की हुई मौत

Sun, 02 Feb 2025 06:45 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मऊरानीपुर (झांसी)
संवाद न्यूज एजेंसी, मऊरानीपुर (झांसी) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 02 Feb 2025 06:45 PM IST
सार

हादसा उस वक्त हुआ जब बाइक सवार युवक सुखनई नदी के पुल के ऊपर से जा रहे थे। बेकाबू ट्रक उन्हें रौंदते हुए निकल गया। जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरे ने सीएचसी में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Truck trampled bike riding youth in Mauranipur Jhansi three died
हादसे के बाद मौके पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी के मऊरानीपुर कस्बे में छतरपुर रोड पर सुखनई नदी पर बने पुल पर अनियंत्रित ट्रक बाइक पर चढ़ गया। इससे ट्रक के पहिये में फंसकर बाइक 20 मीटर तक घिसटती चली गई। मौके पर ही बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। तीसरे युवक ने सीएचसी में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। ट्रक पुलिस के कब्जे में है। चालक गिरफ्तार है। मृतकों के परिजन को सूचना दी गई है।

विज्ञापन

हमीरपुर जनपद के राठ थाने के ग्राम बेगाय के धर्मेंद्र (36) पुत्र हरीदयाल श्रीवास और अंकित (19) पुत्र संतोष श्रीवास मोटर साइकिल से रिश्तेदारी में ग्राम रावतपुरा, टेहरका मध्य प्रदेश गए थे। यहां से अपने साथ सोनू (18) पुत्र गुलाब श्रीवास निवासी रावतपुरा को साथ लेकर ग्राम चुरारा रिश्तेदारी में पहुंचे। यहां से तीनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर हमीरपुर के गांव बेगाय जा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी वे सुखनई नदी के पुल के ऊपर से जा रहे थे कि सामने से आए बेकाबू ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। ट्रक का पहिया चढ़ने से धर्मेंद्र और अंकित के सिर पूरी तरह कुचल गए। घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। सोनू की सीएचसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस एवं एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी को सीएचसी लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed