फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Grease and paint on number plate hid truck numbers in jhansi

चालान से बचने का नया जुगाड़: चालकों ने नंबर प्लेट पर ग्रीस और पेंट करके छिपा दिए ट्रक के नंबर, 30 पकड़े भी गए

Fri, 13 Jan 2023 05:00 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Fri, 13 Jan 2023 05:00 AM IST
सार

पिछले दिनों मिलीं शिकायतों के बाद परिवहन विभाग ने ट्रकों की चेकिंग शुरू की है। जिसमें 30 ट्रक ऐसे मिले जिनकी नंबर पर प्लेट का एक अंक पेंट से हटा दिया गया, तो कई जगह ग्रीस लगाकर नंबर को छिपा दिया गया।

विज्ञापन
Grease and paint on number plate hid truck numbers in jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

झांसी में ओवरलोडिंग कर ट्रक दौड़ा रहे चालकों ने चालान से बचने का नया तरीका खोजा है। नंबर प्लेट पर ग्रीस और पेंट करके नंबरों को छिपा दिया गया है। जब यह ट्रक टोल पर पहुंचते हैं, तो फास्टैग में इनका नंबर दर्ज नहीं होता और ओवरलोडिंग के चालान से बच जाते हैं। परिवहन विभाग ने हाल ही चलाए गए अभियान में 30 ऐसे ट्रक पकड़े हैं, जिनकी नंबर प्लेट के साथ छेड़ाछाड़ की गई। विभाग ने सभी ट्रक मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं 900 वाहनों के चालान किए गए हैं।

विज्ञापन

जिले के हाईवे से बढ़ी संख्या में ओवरलोड ट्रक गुजरते हैं। ओवरलोडिंग करते पकड़े जाने पर 10 हजार का चालान होता है। इस चालान से बचने के लिए ट्रक चालक नंबर प्लेट से खिलवाड़ करने लगे हैं। चालक टोल प्लाजा पर फास्टैग से टोल न कटवाकर नकद भुगतान करते हैं। इसके चलते विभाग ई-चालान नहीं कर पाता।

पिछले दिनों मिलीं शिकायतों के बाद परिवहन विभाग ने ट्रकों की चेकिंग शुरू की। जिसमें 30 ट्रक ऐसे मिले जिनकी नंबर पर प्लेट का एक अंक पेंट से हटा दिया गया, तो कई जगह ग्रीस लगाकर नंबर को छिपा दिया गया। इन वाहनों के मालिकों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश हैं। जिसके चलते 30 ट्रक मालिकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ ही 900 वाहनों के चालान किए गए हैं। साथ ही 20 से 22 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया गया। -सुरेंद्र कुमार अग्रवाल, एआरटीओ प्रवर्तन, द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed