फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Truck driver killed in accident, father injured

दुर्घटना में ट्रक ड्राइवर की मौत, पिता घायल

Wed, 22 Jun 2022 12:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Truck driver killed in accident, father injured
झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि ट्रक में सवार पिता घायल हो गया।
विज्ञापन

भगवंतपुरा निवासी पुष्पेंद्र कुमार (32) पांच साल से ट्रक ड्राइवर थे। रविवार की शाम वे ट्रक में एपेक्स टाइल्स भरकर कानपुर के लिए निकले थे। साथ में उनके पिता रमेश कुमार भी थे। वे भी ट्रक ड्राइवर हैं। पूंछ में साईंकुआं के पास सुबह तकरीबन दस बजे आगे जा रहे ट्रक का टायर फट गया, जिससे वो असंतुलित हो गया। पीछे से आ रहा पुष्पेंद्र का ट्रक उससे भिड़ गया। इस घटना में पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पिता को भी चोटें आईं। पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां चिकित्सकों ने पुष्पेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि, पिता की इलाज के बाद छुट्टी कर दी गई।
पुष्पेंद्र की तीन बेटी दीक्षा (11), प्रतीक्षा (8) व आकांक्षा (6) तथा एक बेटा नक्ष (4) है। मृतक के दो भाई हैं। इनमें से एक ट्रक चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed