फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Truck driver hit family of bike rider in Jhansi two children died

शादी में मातम: बादाम सिंह की बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, दो मासूमों की मौत; परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

Tue, 02 May 2023 08:21 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 02 May 2023 08:21 PM IST
सार

बिजौली में मंगलवार को बाइक सवार चार लोगों को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई है। 

विज्ञापन
Truck driver hit family of bike rider in Jhansi two children died
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिजौली में मंगलवार को भीषण हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। बच्चे माता-पिता के साथ एक शादी में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में माता-पिता गंभीर रूप से घायल हैं। इसमें मां की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। उनको झांसी से ग्वालियर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन


ललितपुर के डगरपुर गांव निवासी बादाम सिंह राजपूत झांसी के बिजौली में एक साबुन फैक्ट्री में काम करते हैं। बादाम की पत्नी निराशा के मामा की बेटी की शादी पाली पलींदा में थी। शादी में शामिल होने के लिए बादाम सिंह, उसकी पत्नी निराशा, 5 साल का बेटा अनुराग और 5 साल का भतीजा दिव्यांश राजपूत  पाली पलींदा गए थे। शादी में शामिल होने के बाद मंगलवार को ये सभी घर लौट रहे थे। घर पहुंचने से पहले खैलार गांव के पास सड़क पर खड़े ट्रक में उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में अनुराग और दिव्यांग की मौत हो गई। जबकि बादाम और उनकी पत्नी निराशा घायल है। निराशा की हालत नाजुक होने पर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बादाम सिंह बाइक चला रहा था। जबकि दोनों बच्चे आगे बैठे हुए थे। बाइक टकराने के बाद दोनों को गंभीर चोट लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बादाम का अनुराग इकलौता बेटा था। उससे बड़ी 8 साल की एक बेटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दिव्यांश बबीना के भड़रा गांव का रहने वाला था। उसके पिता सुमित खेतीबाड़ी करते हैं। दिव्यांश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उससे छोटी डेढ़ साल की एक बहन है। करीब 15 दिन पहले ही दिव्यांग अपने फूफा बादाम के घर आया था। यहां पढ़ने के लिए वह रुक गया था। मौत के बाद दोनों घरों में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed