{"_id":"65db9bbec06d4cb61f0457d4","slug":"truck-crushes-youth-riding-bike-painful-death-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-269735-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, दर्दनाक मौत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सीपरी बाजार थाना इलाके में कानपुर-ग्वालियर बाईपास पर बाइक सवार एक युवक को ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। युवक अपने साले के घर से लौटते समय हादसे का शिकार हुआ। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
बाराबंकी के फतेहपुर देहात थाना इलाके के भगईपुरवा गांव निवासी रामकृपाल का पुत्र नरेंद्र कुमार वर्मा (33) पिछले एक साल से झांसी के पंचवटी मुहल्ले में किराये के मकान में रह रहा था। साले दिनेश कुमार ने बताया कि जीजा नरेंद्र यहां रहकर पिकअप गाड़ी चलाते थे। शनिवार को वह दिगारा में रहने वाले अपने रिश्तेदार से मिलने गए हुए थे। वहां से वह बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दरम्यान कानपुर-ग्वालियर बाईपास पर शिवानी होटल के पास एक ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। ट्रक के पहिए उसके ऊपर से निकल गए थे। इससे नरेंद्र की मौके पर ही मौत हाे गई और शव पूरी तरह से क्षतविक्षत हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की, परंतु उसके बारे में कोई जानकारी नहीं हो पाई। नरेंद्र मसीहागंज में रहने वाले अपने साले की बाइक लिए हुए था। पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर साले से संपर्क किया और हादसे की सूचना दी। इसके बाद थाने पहुंचे परिजनों ने फोटो देखकर शव की पहचान की।
बता दें कि मृतक के छह साल का एक बेटा अगम है। हादसे के बाद से उसकी पत्नी भारती का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।