{"_id":"6002abd18ebc3e2e6d571126","slug":"truck-collides-with-bike-students-ride-on-reaches-hospital-in-critical-condition-death-during-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक सवार छात्र को पीछे से मारी टक्कर, गंभीर हालत में पहुंचाया अस्पताल, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक सवार छात्र को पीछे से मारी टक्कर, गंभीर हालत में पहुंचाया अस्पताल, इलाज के दौरान मौत
Sat, 16 Jan 2021 02:33 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sat, 16 Jan 2021 02:33 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
झांसी के एक कॉलेज से बीफार्मा की पढ़ाई कर रहे बाइक सवार छात्र को पूंछ के पास एक ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। उपचार के दौरान छात्र की मौत हो गई।
उरई के रामनगर निवासी प्रेम नारायण का पुत्र आकाश झांसी के एक कॉलेज से बीफार्मा का छात्र था। शुक्रवार रात बाइक पर सवार होकर उरई जाने को निकला था। अभी वह पूछ के पास पहुंचा ही था, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। जहां उपचार के दौरान छात्र ने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता प्रेम नारायण फतेहपुर जिला में एसआई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं बुधवार को कार से मैहर की शारदा मां के दर्शनों को जा रहे चार युवकों की मध्य प्रदेश के छतरपुर के पास डंपर की टक्कर से मौत हो गई, जबकि इनके चार साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद मौके से भाग रहे डंपर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
छतरपुर से लगभग चालीस किलोमीटर आगे बसारी के पास एक डंपर ने मारुति कार में टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार धीरेंद्र पुत्र धन सिंह, कल्लू रायकवार पुत्र घन्सू व गाड़ी चला रहे आकाश रायकवार पुत्र मुरली की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाकी सभी घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी होने पर भीड़ लग गई। घायलों को छतरपुर के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां ओमप्रकाश आर्य पुत्र जंगली ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।