फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Troubled youth hanged due to domestic dispute

फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक, पिता ने लगाया हत्या के आरोप

Wed, 22 Sep 2021 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Troubled youth hanged due to domestic dispute
झांसी। प्रेमनगर इलाके में जेसी कलारी के पास रहने वाले युवक ने घर के रोशनदान से फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

प्रेमनगर पुलिस के मुताबिक दतिया निवासी गब्बर सिंह (35) पुत्र लालसिंह परिहार यहां किराये के मकान में अपनी पत्नी के साथ रहता था। मजदूरी करके गब्बर परिवार का पालन-पोषण करता था, हालांकि पति-पत्नी के बीच अक्सर अनबन रहती थी। इस वजह से पत्नी अक्सर अपनी बहन के घर में रहती थी। पड़ोसियों का कहना था कि सोमवार को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। उसके बाद गब्बर अपने कमरे में चला गया। सुबह बाहर न आने पर लोगों ने दरवाजा खटखटाया। जवाब न मिलने पर अंदर झांककर देखा तब वह रोशनदान से फंदे पर लटका दिखा। परिजनों ने इसकी सूचना प्रेमनगर पुलिस को दी। थोड़ी देर में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसके शव को बाहर निकाला। पुलिस उसे लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर, गब्बर के पिता लाल सिंह ने गब्बर की हत्या का आरोप लगाया है। प्रेमनगर इंस्पेक्टर रणविजय सिंह के मुताबिक अभी तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed