फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Troubled by her audit officer husband, the wife pleaded

Jhansi News: ऑडिट अफसर पति से परेशान पत्नी ने लगाई गुहार

Mon, 01 Sep 2025 01:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Troubled by her audit officer husband, the wife pleaded

विज्ञापन
झांसी। मिशन कंपाउंड निवासी श्वेता भीलवार ने महानिदेशक लेखा परीक्षा की ग्वालियर शाखा में तैनात ऑडिट अफसर पति से परेशान होकर मुख्यमंत्री से आत्महत्या करने की अनुमति मांगी। मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में श्वेता ने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि 22 साल पहले पति ने उसे बहला फुसलाकर अंतरजातीय विवाह कर लिया था। पति उससे उम्र में करीब 14 साल बड़ा है। शादी केे कुछ साल बाद से उसे परेशान करने लगा। बच्चों के जन्म के बाद भी पति उस पर शक करता है। घर के अंदर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। मायके भी जाने नहीं देता। भाई के मदद करने पर उसे भी धमका रहा है। पति की उन्होंने महिला थाने में शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने समझौता करा दिया। अब भी पति लगातार परेशान कर रहा है। उसने पति पर हत्या कर दिए जाने की भी आशंका जताई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed