फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   person was under stress after leaving the job in Jhansi

Jhansi News: बेटी की शादी के लिए लिया था पांच लाख का कर्ज, नौकरी जाने के बाद से तनाव में था शख्स, जानिए फिर क

Tue, 28 Feb 2023 11:05 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Tue, 28 Feb 2023 11:05 PM IST
सार

परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा एवं एक बेटी है। पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
person was under stress after leaving the job in Jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

झांसी में प्रेमनगर के ईसाई टोला मोहल्ले में कर्ज से परेशान एक शख्स ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसने बेटी की शादी के लिए पांच लाख का कर्ज लिया था। लेकिन, कुछ माह पहले नौकरी से निकाले जाने से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था।

विज्ञापन

 


ईसाई टोला निवासी अशोक रायकवार (42) परिवार के साथ रहते थे। वह एक बोरिंग मशीन कंपनी में काम करते थे। भतीजी संगीता के मुताबिक पिछले साल उन्होंने बेटी की शादी की थी। इसके लिए करीब पांच लाख रुपये कर्ज लिया था। कुछ महीने पहले अचानक उनको नौकरी से हटा दिया गया। इस वजह से वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगे थे। परिवार के लोगों से बात भी कम करने लगे थे।

विज्ञापन

 


सोमवार शाम घर पर ही उन्होंने काफी शराब पी। इसके बाद पत्नी सिंधु समेत बच्चों के साथ खाना खाया। काफी देर बातचीत करने के बाद जब परिवार के लोग सो गए तब उन्होंने अंदर के कमरे में जाकर पत्नी के दुपट्टे को फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उधर, रात में बेटी कुसुम की नींद खुली तब पिता को फंदे से लटका देखकर उसकी चीख निकल गई। परिवार के अन्य लोग भी आ गए। फंदे से उतारकर परिजन अशोक को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा एवं एक बेटी है। पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed