{"_id":"2806a07262e7f1cea6f8fbde36543073","slug":"trouble-in-police-recuitment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती में लंबाई लिखने में की कटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती में लंबाई लिखने में की कटिंग
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Sat, 27 Jun 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झांसी।
पुलिस भर्ती में एक महिला अभ्यर्थी के फिजिकल टेस्ट के दौरान लंबाई दर्ज
करते समय कटिंग कर देने पर पुलिस मुख्यालय ने आपत्ति दर्ज करा दी है। वहीं,
चिकित्सा बोर्ड को फिर से अभ्यर्थी का रिकॉर्ड भेजने के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व झांसी में पुलिस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया गया था। तभी जनपद स्तरीय चिकित्सा बोर्ड ने एक महिला अभ्यर्थी का शारीरिक परीक्षण करने के बाद उसकी लंबाई कागजों में इंगित कर दी थी। बाद में किसी कारण के चलते उसमें कटिंग कर ओवरराइटिंग की गई। महिला अभ्यर्थी से संबंधी रिकॉर्ड जब पुलिस मुख्यालय पहुंचा, तो कागज में कटिंग होने पर वहां से आपत्ति आ गई।
पुलिस मुख्यालय से जारी हुए आदेश में कहा गया है कि महिला अभ्यर्थी से संबंधित रिकॉर्ड फिर से उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए जनपद स्तरीय चिकित्सा बोर्ड के सदस्यों की मीटिंग बुलाने के निर्देश दिए हैं। यदि बोर्ड के सदस्यों में आपसी सहमति बन जाती है तो ठीक वरना मंडल स्तरीय चिकित्सा बोर्ड कमेटी के समक्ष यह मामला ले जाया जाएगा।