फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Trouble due to lack of Aadhaar center

Jhansi News: आधार केंद्र न होने की वजह से परेशानी

Mon, 16 Dec 2024 11:49 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Trouble due to lack of Aadhaar center
पूंछ। कस्बा में आधार केंद्र न होने की वजह से दो दर्जन से अधिक गांव के लोगों को घर से 15 से 20 किलोमीटर दूर आधार कार्ड बनवाने के लिए जाना पड़ता है। लगातार दो से तीन दिन तक आधार केंद्रों के चक्कर काटने के बाद आधार कार्ड बन पाता है।दिनभर लोग अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ लाइन में लगे रहते हैं। गर्मी से लोग बेहाल हो जाते हैं। जिसकी वजह से ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। बताया जाता है कि बच्चों के जन्म से लेकर टीकाकरण, जन्म प्रमाण पत्र, विद्यालय में प्रवेश, छात्रवृत्ति, राशन, बैंक खातों, पेंशन, जमीन, रजिस्ट्री सभी जगह आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। जिसकी वजह से लोगों को आधार कार्ड बनवाने के लिए मोंठ, समथर, कोंच, उरई, झांसी जाना पड़ता है। राशन कार्ड में ई-केवाईसी चल रही है। जिसकी वजह से लोगों को अपने आधार कार्ड में संशोधन, अपडेशन आदि करवाना पड़ रहा है। जिन बच्चों के 5 वर्ष से पहले आधार कार्ड बने थे, उनकी उम्र 5 वर्ष से ज्यादा हो गई है। उनके आधार कार्डों का अपडेशन चल रहा है क्योंकि राशन कार्ड ई-केवाईसी में बच्चों के फिंगर नहीं आते हैं। जिसकी वजह से राशन कार्ड में केवाईसी नहीं हो पा रही है। आगे चलकर ऐसे लोगों के राशन कार्ड से नाम काट दिए जाएंगे। जिसकी वजह से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोग आधार केंद्र पर आधार अपडेशन, संशोधन के लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

आधार केंद्रों पर जमकर भीड़ लगी रहती है। लोग सुबह 8:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक लाइन में लगे रहते हैं। बच्चों के साथ उनके माता-पिता लाइन में लगे रहते हैं। पूंछ क्षेत्र में आधार केंद्र नहीं है। जिसकी वजह से पूंछ के लोग 15 से 20 किलोमीटर दूर अन्य नगरों में जाकर आधार सही करा रहे हैं। क्षेत्र के राजेश कुमार, रामकुमार, विकास सिंह, श्याम सुंदर, विजय कुमार ने आधार केंद्र पूंछ में खुलवाने की मांग की है। जिससे लोगों को परेशानी न हो और उनका काम आसानी से हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed