फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tributes to the martyrs

शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

Mon, 19 Sep 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 19 Sep 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
 Tributes to the martyrs
Tributes, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
झांसी। जम्मू कश्मीर के उरी में आर्मी मुख्यालय पर आतंकी हमले में शहीद 17 सैनिकों को रविवार को विभिन्न समाज सेवी संगठनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और मोमबत्तियां प्रज्वलित की। रानी लक्ष्मीबाई पार्क में प्रयास सभी के लिए संस्था के सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण किया और मोमबत्तियां जलाकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सैनिकों के  बलिदान को समूचा देश नमन करता है। इस अवसर पर के ंद्रीय संयोजक मनमोहन गेड़ा, सुनील खरे, राम कुमार लोहिया, विनोद वर्मा, सज्जन खरे, सुनीता, सुबोध प्रजापति, संदीप दुबे आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


भारतीय प्रजाशक्ति पार्टी के सदस्यों ने कार्यालय में उरी में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष पंकज रावत ने कहा कि पूरे देश इस संकट की घड़ी में एकजुट है। जो निर्णय हमारी सरकार पाकि स्तान के खिलाफ लेगी, उसका समर्थन हमें करना है। इस अवसर पर सुदर्शन तोमर, कौशिक श्रीवास्तव, धरन शर्मा आदि मौजूद रहे। कांग्रेसियों ने भी उरी में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर अरविंद वशिष्ठ, श्रीराम बिलगैया, प्रेम राय, मनीष रायकवार आदि मौजूद रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed