फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tribute to Father of the Nation Mahatma Gandhi on his death anniversary

Jhansi News: पुण्यतिथि पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया नमन

Wed, 31 Jan 2024 02:54 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 31 Jan 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Tribute to Father of the Nation Mahatma Gandhi on his death anniversary
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। मंगलवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। समाजसेवी व राजनीतिक संगठनों ने राष्ट्रपिता की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने बापू के सत्य और अहिंसा के आदर्शों को अपनाने पर बल दिया।
शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेसियों ने कचहरी चौराहा स्थित गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन धारण किया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया, शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, पीसीसी सदस्य बलवान सिंह यादव, चौधरी माबूद, नीता अग्रवाल, मुन्नी देवी अहिरवार, सरला भदौरिया, आशिया सिद्दीकी, सीडी लिटौरिया , हरवंश लाल, अमीरचंद, अशोक कंसौरिया मौजूद रहे। बुंदेलखंड साहित्य संगीत कला संस्थान की गोष्ठी हुई। राजकुमार अमरया, प्रदीप श्रीवास्तव, अंकुर अग्रवाल, संतोष दुबे, अनिल अग्रवाल, राधे चौबे, रवीश त्रिपाठी ने, नेताजी सुभाष फाउंडेशन के मोहन नेपाली, सीताराम यादव, अनिल कुशवाहा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इधर सर्वधर्म सदभावना समिति का स्थापना दिवस समारोह एवं शहीद दिवस का आयोजन बिशप हाउस में हुआ। मुख्य अतिथि फादर ब्रिटो, डाॅ. धन्नू लाल गौतम, नरोत्तम स्वामी, डाॅ. फादर सदानंद, मोहन नेपाली, डाॅ. मनमोहन मनु, सुदर्शन शिवहरे, इसरार अहमद ने महात्मा गांधी के जीवन दर्शन पर विचार व्यक्त किए। संचालन सचिव प्रवीण कुमार जैन ने किया।
विज्ञापन

-------------


शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की
झांसी। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की शहादत पर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन एके सिंह, अपर जिला अधिकारी न्यायिक श्यामलता आनंद, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वरुण कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एके सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विधेश कुमार सहित वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला अभिहित अधिकारी, सहायक कोषाधिकारी मौजूद रहे। विकास भवन सभागार में जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार और जिला सूचना कार्यालय व अन्य शासकीय कार्यालयों में शपथ दिलाई गई। इधर, शहीद दिवस अवसर पर वैगन मरम्मत कारखाना में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed