{"_id":"5cffa8ddbdec2207006358a3","slug":"tribute-on-jhansi-railway-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रचंड गर्मी से ट्रेन में चार यात्रियों की मौत, झांसी रेलवे स्टेशन पर दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रचंड गर्मी से ट्रेन में चार यात्रियों की मौत, झांसी रेलवे स्टेशन पर दी श्रद्धांजलि
Tue, 11 Jun 2019 06:43 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 11 Jun 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
गर्मी में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते समाजसेवी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी रेलवे स्टेशन पर समाज सेवियों ने गर्मी से ट्रेन में सफर करते समय मरे केरला के चार यात्रियों को श्रद्धांजलि दी गई। आपको बता दें कि केरला एक्सप्रेस में सवार होकर आगरा से कोयंबटूर जा रहे एक महिला समेत तीन वृद्ध यात्रियों की भीषण गर्मी के कारण चलती ट्रेन में मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी बीमार हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने भी उपचार के दौरान देर रात दम तोड़ दिया।
ये सभी यात्री तमिलनाडु से 68 लोगों के ग्रुप के साथ वाराणसी और आगरा में घूमने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। जीआरपी ने झांसी में तीनों शवों को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
तमिलनाडु से 68 लोगों का एक ग्रुप दस दिन पहले वाराणसी और आगरा घूमने के लिए निकला था। वाराणसी में धार्मिक यात्रा पूरी करने के बाद वे सब दो दिन पहले आगरा आ गए। सोमवार को वे सभी 12626 केरला एक्सप्रेस में सवार होकर आगरा से कोयंबटूर लौटकर जा रहे थे। इन सभी के एस 8 व एस 9 कोच में आरक्षण थे।
विज्ञापन
भीषण गर्मी के चलते आगरा से ट्रेन चलने के साथ ही तमिलनाडु के निलगिरी जिले के कोन्नूर थाना क्षेत्रांतर्गत कोल्लीमलाई अति ग्राहत निवासी पाचीयप्पा के बुंदर पालानी (80), कोन्नूर थाना क्षेत्र के ओट्टूपट्टाराई द नीलग्राश निवासी बालाकृष्णन रामासामी (69), कोयंबटूर के कृष्णा अम्मा राजापुरम मोडी कोयंबटूर साउथ अपलीयत निवासी धीवानाई पत्नी चिन्नारे व कैन्नूर निवासी सुबरय्या (87) की तबियत बिगड़ने लगी।

ट्रेन के झांसी आते- आते पाचीयप्पा, बालाकृष्णन व धीवानाई गर्मी सहन नहीं कर सकीं और उक्त तीनों ने चलती ट्रेन में ही दम तोड़ दिया। उनकी मौत के बाद अन्य साथियों ने रोना चीखना शुरू कर दिया।
शाम 6.58 बजे ट्रेन के झांसी में प्लेटफार्म दो पर रुकते ही ग्रुप के अन्य यात्रियों ने प्लेटफार्म पर उतरकर रेल कर्मचारियों से मदद मांगी। सूचना पर जीआरपी, आरपीएफ और अन्य रेलवे स्टाफ मौके पर पहुंच गया।
बाद में तीनों शवों को ट्रेन से उतार लिया गया तथा बीमार सुबरय्या को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। ट्रेन 7.38 बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई।