फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   tree downfall and power cut

तेज आंधी के साथ हुई बरसात, कई पेड़ गिरे, बिजली हुई गुल

Mon, 18 May 2020 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
tree downfall and power cut
tree downfall and power cut
झांसी। रविवार रात को अचानक हुए मौसम में बदलाव की वजह से तेज आंधी के साथ बरसात हुई। हवाओं की गति इतनी तेज थी कि कई जगहों पर पेड़ गिर गए। आंधी शुरू होते ही हंसारी पावर हाउस से महानगर की बिजली बंद कर दी गई। इससे शहर भर में अंधेरा छा गया। आंधी-बारिश थमने के बाद एक-एक कर सब स्टेशन की बिजली चालू की गई।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के चलते रविवार की रात आठ बजे से मौसम एकदम से बदल गया। तेज आंधी चलनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में बड़ी-बड़ी बूंदों के साथ झमाझम बारिश होने लगी। हालांकि, दस मिनट के अंदर बारिश तो थम गई लेकिन आंधी चलती रही। आंधी की वजह से ग्वालियर मार्ग, पॉलीटेक्निक समेत कई जगहों पर पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गए। बताया गया कि हवाओं की गति 70 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। वहीं, आंधी शुरू होते ही हंसारी पावर हाउस से पूरे महानगर की बिजली काट दी गई। लगभग 40 मिनट बाद आंधी थमने की वजह से एक-एक कर सबस्टेशनों की बिजली चालू की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र का कहना है कि आगे के दिनों में तेज हवाएं और बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि, अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस रहने के कारण गर्मी बनी रहेगी। लू भी चलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि मानसून आने में डेढ़ महीने से भी कम समय बचा है। ऐसे में लू चलना जरूरी भी है। मानसून से पहले वातावरण में जितनी गर्माहट रहेगी, मानसून के दौरान उतनी ही अच्छी बारिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed