{"_id":"6ab6df7d7eb417c3860e6eed","slug":"treatment-under-ayushman-is-free-yet-patients-are-being-charged-jhansi-news-c-11-jhs1019-884508-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: आयुष्मान में इलाज मुफ्त, फिर भी मरीजों से वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: आयुष्मान में इलाज मुफ्त, फिर भी मरीजों से वसूली
विज्ञापन
झांसी। आयुष्मान कार्ड से इलाज मुफ्त होने के बावजूद मरीजों से रुपये वसूलने की शिकायतें सामने आ रही हैं। पूंछ में इलाज के नाम पर सवा लाख रुपये खर्च कराने और शिकायत के बाद 14,241 रुपये का चेक लौटाने का मामला सामने आया है। वहीं, दिनारा की एक महिला के पेट के ऑपरेशन के बाद आयुष्मान योजना में सिर की चोट का क्लेम करने का आरोप लगा है। इस मामले में परिजनों से लिए गए 44 हजार रुपये बाद में वापस कर दिए गए। दोनों मामलों में स्वास्थ्य विभाग से शिकायतें की गई हैं।
जिले में करीब सात लाख लोग आयुष्मान योजना के पात्र हैं। इनमें से लगभग 5.25 लाख के कार्ड बन चुके हैं। विभाग के अनुसार, करीब एक लाख पात्रों के कार्ड बनाने के लिए उन्हें चिह्नित किया जा रहा है। योजना के तहत मेडिकल कॉलेज, सरकारी अस्पताल और 65 नर्सिंगहोम में उपचार की सुविधा उपलब्ध है। नियमानुसार आयुष्मान कार्डधारक से उपचार के लिए कोई अतिरिक्त धनराशि नहीं ली जानी चाहिए।
ऑपरेशन से पहले 10 हजार रुपये जमा कराए गए
सुभाष नगर, पूंछ निवासी महिला के पति संतोष 18 अप्रैल 2026 को सांड के सींग लगने से गंभीर घायल हो गए थे। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज के पास स्थित एक नर्सिंगहोम लेकर पहुंचे। महिला का आरोप है कि पति के पास आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद ऑपरेशन से पहले 10 हजार रुपये जमा कराए गए। इसके अलावा बाजार से दवाएं मंगवाई गईं और छुट्टी के समय 15 हजार रुपये लिए गए।
विज्ञापन
महिला के मुताबिक, इलाज में कुल करीब 1.25 लाख रुपये खर्च हुए। उन्होंने इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग में की। शिकायत के बाद नर्सिंगहोम की ओर से 14,241 रुपये का चेक वापस किए जाने की बात सामने आई। सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि पूंछ के मामले की जांच कराई जा रही है। पीड़िता ने अभी शिकायत वापस नहीं ली है।
पेट का ऑपरेशन, सिर की चोट का क्लेम करने का आरोप
दिनारा निवासी महिला को पेट की दिक्कत होने पर परिजन कानपुर रोड स्थित एक नर्सिंगहोम लेकर पहुंचे। शिकायतकर्ता परिजनों का आरोप है कि महिला का पेट का ऑपरेशन किया गया, लेकिन आयुष्मान योजना के भुगतान के लिए सिर की चोट का क्लेम किया गया। आरोप है कि सिर की चोट से संबंधित सीटी और जांच रिपोर्ट भी अपलोड की गईं।
परिजनों के मुताबिक, महिला की छुट्टी के समय उनसे 44 हजार रुपये लिए गए। उन्होंने इसकी शिकायत सीएमओ कार्यालय और मानवाधिकार आयोग समेत अन्य जगह की। शिकायत के बाद डॉक्टर ने 44 हजार रुपये वापस कर दिए।
कोट-
आयुष्मान कार्डधारकों से नर्सिंगहोम में अतिरिक्त वसूली की शिकायतें मिली हैं। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पेट की सर्जरी के बजाय सिर की चोट का क्लेम किए जाने की शिकायत पर जांच शुरू कराई गई थी। बाद में शिकायत वापस ले ली गई। पूंछ के मामले में जांच अभी जारी है। - डॉ. शिशिर पुरी, सीएमओ
लाभार्थी यहां कर सकते हैं शिकायत-
आयुष्मान हेल्पलाइन : 14555
यूपी आयुष्मान हेल्पलाइन : 1800-1800-4444
जिला स्तर पर : जिला शिकायत नोडल अधिकारी/सीएमओ कार्यालय
यूपी जनसुनवाई : जनसुनवाई-समाधान पोर्टल (IGRS)